Holi 2026: रंगों के साथ दुर्लभ चंद्र ग्रहण का संयोग, बरतें ये सावधानी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Holi 2026: देशभर में रंगों का पर्व होली (धुलेंडी) 4 मार्च को मनाया जाएगा। इस बार होली का उत्साह सिर्फ रंगों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आसमान में एक दुर्लभ खगोलीय घटना भी देखने को मिलेगी। होलिका दहन के अगले दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। माना जा रहा है कि ऐसा संयोग करीब 122 साल बाद बन रहा है, जिससे यह पर्व और भी खास हो गया है।

कब लगेगा चंद्र ग्रहण?

भारत में 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर चंद्र ग्रहण शुरू होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। ग्रहण शुरू होने से करीब 9 घंटे पहले सूतक काल लागू हो जाएगा, जो सूर्योदय से पहले ही प्रभावी हो जाएगा। सूतक के दौरान किसी भी तरह के शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और पूजा-पाठ भी स्थगित रहेगा।

होलिका दहन आज

होलिका दहन आज शाम 6 बजे के बाद किया जाएगा। सामान्यतः होलिका दहन पूर्णिमा की रात को होता है, लेकिन इस बार पूर्णिमा पर ग्रहण का प्रभाव होने के कारण दहन एक दिन पहले किया जा रहा है। चंद्र ग्रहण के चलते अगले दिन रंग खेलने की परंपरा में भी बदलाव किया गया है। इसी वजह से धुलेंडी का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा।

1904 में बना था ऐसा संयोग

जानकारों के अनुसार इससे पहले वर्ष 1904 में होली के अवसर पर ऐसा संयोग बना था। होली के दिन चंद्र ग्रहण का लगना बेहद दुर्लभ माना जाता है। हालांकि यह खगोलीय घटना उत्सुकता बढ़ाती है, लेकिन धार्मिक नियमों का पालन करना आवश्यक है।

Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, देखें आज के ताजा रेट्स Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, देखें आज के ताजा रेट्स

सूतक काल में बरतें सावधानी

सूतक काल के दौरान भोजन बनाना या ग्रहण करना वर्जित माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद घर की साफ-सफाई कर स्नान करना चाहिए। अनाज, वस्त्र आदि का दान करना शुभ माना जाता है। गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

दिल्ली शराब घोटाले को लेकर बड़ी खबर, अदालत ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को किया बरी Read More दिल्ली शराब घोटाले को लेकर बड़ी खबर, अदालत ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को किया बरी

मंदिरों के पट रहेंगे बंद

ग्रहण काल में देवी-देवताओं की नियमित पूजा नहीं होगी और मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान और दान करना शुभ माना गया है। इस बार होली और चंद्र ग्रहण के संयोग से त्योहार का स्वरूप थोड़ा बदला हुआ रहेगा, इसलिए रंग खेलने से पहले सूतक के नियमों का पालन अवश्य करें।

Holi 2026: कब है होलिका दहन? जानें शुभ मुहूर्त का समय Read More Holi 2026: कब है होलिका दहन? जानें शुभ मुहूर्त का समय

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments