एनएच-19 पर बढ़ते सड़क हादसों को लेकर दीपक गुप्ता ने जताई चिंता, केन्द्रीय मंत्री एवं सरकार से हस्तक्षेप की मांग

निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप, लगातार दुर्घटनाओं से लोगों में आक्रोश

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरही/चौपारण, हजारीबाग, झारखंड:- झारखंड के हजारीबाग जिले से गुजरने वाले एनएच-19 जीटी रोड पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और निर्माण कंपनियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के कारण आए दिन लोगों की जान जा रही है, जिसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। दीपक गुप्ता ने हाल के दिनों में हुई कई दुर्घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि शनिवार रात पिपरा क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

वहीं रविवार को धनुआ घाटी में एक ट्रेलर/कंटेनर पलट जाने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें भारी नुकसान हुआ। इसके अलावा सिंघरावाँ में एक ट्रक पलटने की घटना में पैदल राहगीर बाल-बाल बच गए। इन घटनाओं को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए पूछा, एनएचएआई जागा है या सो गया है? उन्होंने कहा कि रोजाना हादसे हो रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि चौपारण से बरकट्ठा तक जीटी रोड के निर्माण कार्य में लगी कंपनियां सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रही हैं।

सड़क पर धूल-मिट्टी, अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था और चेतावनी संकेतों की कमी के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा से करोड़ों रुपये की वसूली की जा रही है, लेकिन सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। दीपक गुप्ता ने एनएचएआई रांची कार्यालय, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।

9oसाथ ही स्थानीय लोकसभा सांसद से भी इस मुद्दे को संसद में उठाने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दुर्घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच, दोषी निर्माण कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई और सड़क पर पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है।

About The Author

Post Comments

Comments