भटवलिया कंपोजिट विद्यालय में खिड़की-दरवाजे उखाड़े, सुभाष चौक की मिठाई दुकान से नकदी व डीवीआर पार; पुलिस पर उठे सवाल

पडरौना में चोरों का आतंक, स्कूल से चौखट-जंगला और दुकान से लाखों की चोरी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

पडरौना, कुशीनगर। कोतवाली क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों और सरकारी संस्थानों तक में चोरों के हौसले बुलंद हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विद्यालय बना अराजक तत्वों का अड्डा

पडरौना नगर के रामकोला रोड स्थित नव निर्मित जिला जेल के समीप उच्च प्राथमिक विद्यालय भटवलिया कंपोजिट में चोरों ने चौखट व जंगला उखाड़ लिया। दूसरी खिड़की के चौखट को निकालने के लिए दीवार की ईंट तक निकाल दी गई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक विद्यालय परिसर शाम होते ही शराबियों और अराजक तत्वों का अड्डा बन जाता है, जहां गांजा-शराब सेवन और रील बनाने का सिलसिला चलता है। ताले तोड़ना और क्षतिग्रस्त करना भी आम बात हो गई है।

🔹सुभाष चौक की मिठाई दुकान में बड़ी चोरी

IMG-20260222-WA0178

करेली के मुर्गा दरबार क्षेत्र में भीषण आग, छोटू लाल की दुकान जलकर राख। Read More करेली के मुर्गा दरबार क्षेत्र में भीषण आग, छोटू लाल की दुकान जलकर राख।

सुभाष चौक स्थित पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर नेशनल हाईवे किनारे संचालित मिठाई महल व कैलोरी किचन में चोर 15 फीट ऊंचे शीशे के स्लाइडर से घुस गए। चोर करीब 2 लाख नकद, दो डीवीआर और कीमती मिठाइयां समेत लगभग 3 लाख रुपये का सामान ले उड़े। दुकान मालिक अंकित सिंह के अनुसार दुकान में लगे कैमरों के बावजूद चोर डीवीआर ही अपने साथ ले गए।

चोपन पुलिस  ने किया दुष्कर्म के संगीन मामले में फरार चल रहे वांछित 01 अभियुक्त को  किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय Read More चोपन पुलिस ने किया दुष्कर्म के संगीन मामले में फरार चल रहे वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

पुलिस पर उठ रहे सवाल

लगातार हो रही घटनाओं से व्यापारी और आमजन में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने, विद्यालय परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण,  दिये गुणवत्ता व समयबद्धता पर  जोर Read More जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण, दिये गुणवत्ता व समयबद्धता पर जोर

About The Author

Post Comments

Comments