संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
विवाहिता की मौत पर पति समेत पांच पर केस दर्ज
लालगंज, प्रतापगढ़। फांसी के फंदे से लटक कर विवाहिता द्वारा आत्महत्या किये जाने की घटना में पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के देल्हूपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र यादव की पत्नी रीता 35 ने आठ फरवरी की रात ससुराल में घर में फंासी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
घटना को लेकर मृतका के भाई राकेश कुमार यादव पुत्र स्व0 गोकुल प्रसाद निवासी धनेही मोवाई थाना ऊंचाहार, रायबरेली ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन उसकी बहन को मारते पीटते व प्रताड़ित करते थे। ससुरालीजनों की प्रताड़ना से मजबूर होकर उसकी बहन रीता ने आठ फरवरी की रात आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments