महिला की मौत के मामले में ई-रिक्शा चालक पर मामला दर्ज

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पिलखा गांव में ई-रिक्शा की टक्कर से महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के बेटे राहुल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी मां सड़क से जा रही थी।
 
तभी पीछे से तेज रफ्तार और बेकाबू ई-रिक्शा चालक विकास ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला काफी दूर तक रिक्शा के साथ घिसटती चली गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें