विश्व हिन्दू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

बाहर से आ रहे फेरी वालों पर कड़ी कार्रवाई की अपील

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बस्ती। जिले में विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर संदिग्ध फेरी लगाने वालों की सघन जांच और प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में अखिलेश सिंह ने पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में फेरी लगाने वाले द्वारा दुराचार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ फेरी वाले बिहार, बंगाल और अन्य राज्यों से बस्ती आकर यह व्यापार करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि यदि इनकी कड़ी जांच की जाए तो बाहर से आने वाले फेरी वालों का आपराधिक इतिहास स्पष्ट हो जाएगा और ये अपराध की आड़ में गंभीर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।विश्व हिन्दू महासंघ युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी और विवेक श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि दूसरे राज्यों से आने वाले फेरी वालों की सघन जांच कराकर दोषियों के खिलाफ।

About The Author

Post Comments

Comments