Haryana: हरियाणा में टूटी सड़क को लेकर किसानों का प्रदर्शन, स्टेट हाईवे पर लगा जाम

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर जिले में मंगलवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के किसानों ने कुरुक्षेत्र–सहारनपुर स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। किसान लंबे समय से सड़क की बदहाल हालत को लेकर नाराज थे और मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। हाईवे जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

हाईवे जाम के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। इस दौरान रोडवेज की 6 बसें भी जाम में फंसी रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालकों को घंटों तक हाईवे पर ही इंतजार करना पड़ा।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। किसानों का कहना था कि टूटी हुई सड़क के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और प्रशासन की ओर से बार-बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

स्थिति को संभालने के लिए बाद में SDM विश्वनाथ और DSP आशीष चौधरी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर मामला शांत कराने और समाधान निकालने की कोशिश शुरू की।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती धमक और भरोसे का प्रतीक : मनीष जायसवाल Read More भारत-अमेरिका व्यापार समझौता वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती धमक और भरोसे का प्रतीक : मनीष जायसवाल

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें