संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कोलंबो में आयोजित सेपक टकराव चैंपियनशिप में भारत का पांच स्वर्ण पदक जीतना अप्रत्याशित: पेरिका सुरेश
नई दिल्ली। कोलंबोश्रीलंकामें आयोजित साउथ एशिया सेपक टकराव चैंपियनशिप में भारत के पुरुष एवं महिला सेपक टकराव खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया है।अभी हाल ही में टोक्यो में आयोजित एशियाई खेल 2026 के टेस्ट इवेंट में भारतीय पुरुष सेपक टकराव टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है।
भारतीय सेपक टकराव टीम की इस अप्रत्याशित जीत पर साउथ एशिया सेपक टकराव ऑर्गेनाइजेशन के प्रेसिडेंट एस.आर.प्रेम राज जी, सेपक टकराव फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट जी.श्रीनिवासलू,संयुक्त सचिव सेपक टकराव फेडरेशन ऑफ इंडिया पेरिका सुरेश एवं जनरल सेक्रेटरी नरेश कुमार ने समस्त खिलाड़ियों,कोच,मैनेजमेंट स्टाफ और सेपक टकराव फेडरेशन फैमिली के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक जीत सेपक टकराव खेल को मजबूत पहचान देगा तथा युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा एवं ऊर्जा का काम करेगा।
संयुक्त सचिव पेरिका सुरेश ने कहा कि सेपक टकराव की प्रबंधन समिति के कुशल नेतृत्व में यह खेल तेजी से लोकप्रियता के नए-नए मुकाम प्राप्त कर रहा हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया खेलो के सपनों को साकार करते हुए भारत के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई हैं। भारत में यह खेल लोकप्रियता के नए-नए कीर्तिमान बनाएं तथा युवाओं के लिए खेल भावना के प्रसार का स्रोत बने,इसी कामना के साथ मैं इस जीत पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं।

Comments