सड़क सुरक्षा के तहत बस स्टैंड पर लगा मेडिकल कैम्प, 80 चालकों की दृष्टि पाई कमजोर
कानपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा माह (दिनांक
01.01.2026 से दिनांक 31.01.2026 तक) जीरो फैटेलिटी माह के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके क्रम में आज दिनांक 23.01.2026 को मेजर सलमान (झकरकट्टी) बस स्टैण्ड पर प्रातः 11.00 बजे से एक मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया है, जिसमें उजाला फाउण्डेशन द्वारा मेडिकल कैम्प लगाया गया।
सर्वप्रथम जनपद कानपुर नगर के कुल 485 चालकों का स्वास्थ शिविर में परीक्षण किया गया। जिसमें 80 चालकों की दृष्टि कमजोर पायी गयी, 265 लोगों में बी.पी. की समस्या एवं लगभग 95 लोगों में शुगर की समस्या पायी गयी । जिन्हें उपचार हेतु निःशुल्क दवा का विवरण भी किया गया । इस प्रकार आज के इस मेडिकल कैम्प
में ड़ा0 रूपेश गुप्ता, एवं अन्य मेडिकल कैम्प के चिकित्सकों /साहयकों द्वारा जांच की गयी उक्त कार्यक्रम में
इसके अतिरिक्त प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा आज दिनांक 23.01.2026 को हेलमेट, सीट बेल्ट एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले, ड्रंकन ड्राइविंग एवं अनधिकृत रूप से संचालित बसों के विरूद्ध तथा अन्य अभियोगों में कार्यवाही करते हुए कुल 105 वाहनों के विरूद्ध चालान /बन्द की कार्यवाही की गयी ।


Comments