“अरावली पर नया संकट” पुस्तक का लोकार्पण—जल संरक्षण और पर्यावरण चेतना का सशक्त संदेश अलवर
On
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में प्रसिद्ध जल संरक्षण कार्यकर्ता एवं वॉटरमैन ऑफ इंडिया डॉ. राजेन्द्र सिंह द्वारा लिखित तथा वरिष्ठ पर्यावरणविद् प्रो. भरत राज सिंह द्वारा संपादित पुस्तक “अरावली पर नया संकट” का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विदेशी प्रतिनिधिमंडल की गरिमामयी उपस्थिति व एस.एम.एस. के बी.बी.ए. के छात्र उत्कर्ष सिंह भी उपस्थित में, प्रतिनिधि मण्डल ने अलवर क्षेत्र का भ्रमण कर डॉ. राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किए गए जल पुनर्भरण कार्यों—बावड़ियों, पोखरों, तालाबों एवं अन्य जलस्रोतों—को प्रत्यक्ष रूप से देखा।
इन प्रयासों से न केवल जलस्रोतों में पुनः जल भराव हुआ, बल्कि भूमि की उर्वरता भी पुनर्जीवित हुई है। डॉ. राजेन्द्र सिंह ने पुस्तक के संपादन हेतु प्रो. भरत राज सिंह (वर्तमान में महानिदेशक (तकनीकी), स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ) के योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रो. सिंह द्वारा पुस्तक का संपादन, साथ ही सारगर्भित दोशब्द एवं भूमिका लेखन, इस कृति को और अधिक प्रामाणिक व प्रभावी बनाता है। यह पुस्तक अरावली क्षेत्र पर मंडराते पर्यावरणीय संकटों को रेखांकित करते हुए संरक्षण की दिशा में ठोस विमर्श प्रस्तुत करती है।
इस अवसर पर उन्होंने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी शरद सिंह के प्रयासों का भी उल्लेख किया गया। डॉ. राजेन्द्र सिंह ने बताया कि शरद सिंह के नेतृत्व में एसएमएस परिसर को रूफ-टॉप सोलर संयंत्र की स्थापना के माध्यम से 100% हरित ऊर्जा पर संचालित किया जा रहा है, जो सतत विकास की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है। पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम ने जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं हरित ऊर्जा के महत्व पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक संदेश दिया।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
22 Jan 2026
22 Jan 2026
21 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
21 Jan 2026 21:42:42
ब्यूरो प्रयागराज। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को नोटिस जारी किए जाने का हवाला देते हुए...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Comment List