Cold Wave Alert: यूपी-पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Cold Wave Alert: देश के कई हिस्सों में लगातार बढ़ती ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है, जहां बर्फीली हवाओं के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। सड़कों पर वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।

कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित

सुबह और देर रात के समय कोहरे के चलते सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़े पहनने, घरों में हीटर का सुरक्षित इस्तेमाल करने और वाहन चलाते समय लाइट्स जलाकर रखने की सलाह दी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।

यूपी के कई जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर और बलरामपुर जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना है।

यूपी में रिकॉर्ड ठंड, इटावा सबसे सर्द

तापमान की बात करें तो सोमवार को इटावा में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बहराइच में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कम तापमान और तेज ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड का असर और ज्यादा तीखा महसूस किया जा रहा है।

मलिहाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर 4 दिन का ब्रेक, डायवर्जन से चलेगा ट्रैफिक Read More मलिहाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर 4 दिन का ब्रेक, डायवर्जन से चलेगा ट्रैफिक

पंजाब-हरियाणा में शीतलहर का असर

उत्तर भारत के अन्य राज्यों की बात करें तो पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी कोहरा और शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। हालांकि चंडीगढ़ में विजिबिलिटी अपेक्षाकृत बेहतर रही और यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मलिहाबाद में दबंग प्रधान पर गंभीर आरोप, हमले की आड़ में रचा झूठा मुकदमा? Read More मलिहाबाद में दबंग प्रधान पर गंभीर आरोप, हमले की आड़ में रचा झूठा मुकदमा?

पंजाब के बठिंडा और फरीदकोट सबसे ठंडे स्थानों में रहे, जहां तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं हरियाणा के हिसार में पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मलिहाबाद में ईमानदारी की मिसाल: उप निरीक्षक ने लौटाया 10,500 रुपये व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स Read More मलिहाबाद में ईमानदारी की मिसाल: उप निरीक्षक ने लौटाया 10,500 रुपये व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स

मौसम विभाग की चेतावनी और सलाह

मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के लिए शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। शीतलहर के चलते लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और सुबह के समय ठंड सामान्य से अधिक महसूस की जा रही है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, गैर-जरूरी यात्रा से बचने और ठंड से बचाव के सभी उपाय अपनाने की अपील की है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments