Haryana: हरियाणा सरकार का विधायकों को तोहफा, जल्द मिलेंगे 1.5-1.5 करोड़ रुपये

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्री-बजट बैठक से पहले राज्य के विधायकों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने फैसला किया है कि हर विधायक को अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए जल्द डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।

विकास कार्यों की सूची मांगी

सरकार ने सभी विधायकों से उनके क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की प्राथमिकता सूची मांगी है। विधायकों से कहा गया है कि वे जल्द से जल्द यह सूची विकास एवं पंचायत विभाग को सौंपें, ताकि आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू की जा सके और धनराशि जारी की जा सके।

बजट 2025-26 में किया गया था 5 करोड़ रुपये का प्रावधान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2025-26 के बजट में प्रत्येक विधायक को उनके क्षेत्र के विकास के लिए कुल 5 करोड़ रुपये देने का प्रावधान किया था। यह पहली बार था जब विधायकों के लिए इतनी बड़ी विशेष विकास राशि का ऐलान किया गया।

नौ महीने से आदेश न आने पर बना था असमंजस

बजट घोषणा के बाद करीब नौ महीने तक इस राशि को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ, जिससे विधायकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। कई विधायकों को यह चिंता थी कि आखिर यह ग्रांट कब और कैसे मिलेगी।

भारतीय वरिष्ठ नागरिक समिति (भावना) का 26वा वार्षिक महाधिवेशन का आयोजन किया गया Read More भारतीय वरिष्ठ नागरिक समिति (भावना) का 26वा वार्षिक महाधिवेशन का आयोजन किया गया

तीन किस्तों में मिलेगी राशि

सरकार के अनुसार, विधायकों को पांच साल के कार्यकाल में कुल 5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। पहली किस्त 1.5 करोड़ रुपये, दूसरी किस्त 1.5 करोड़ रुपये और तीसरी किस्त 2 करोड़ रुपये मिलेंगे। 

कानपुर में 13 साल बाद फिर शुरू होगा गोविंद नगर का पराग डेयरी प्लांट Read More कानपुर में 13 साल बाद फिर शुरू होगा गोविंद नगर का पराग डेयरी प्लांट

शर्त यह रखी गई है कि पिछली किस्त की कम से कम 70 प्रतिशत राशि खर्च होने के बाद ही अगली किस्त जारी की जाएगी। यह राशि विधायकों को मिलने वाली अन्य निधियों से अलग होगी।

त्योहारों से पहले बरही में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, जाम से राहत दिलाने को लेकर प्रशासन सख्त Read More त्योहारों से पहले बरही में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, जाम से राहत दिलाने को लेकर प्रशासन सख्त

शीतकालीन सत्र में भी उठा था मुद्दा

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी इस विषय को जोर-शोर से उठाया गया था। कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने सदन में मुख्यमंत्री से सवाल किया था कि पांच करोड़ रुपये की घोषणा के बावजूद अब तक राशि क्यों नहीं दी गई।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments