Haryana: हरियाणा के सिरसा में युवक ने किया सुसाइड, खांसी की दवा समझकर पी लिया कीटनाशक

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। डबवाली के मुन्नावाली गांव में एक युवक की कीटनाशक पीने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने गलती से खांसी की दवा समझकर जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

घर पर अकेले होने के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान मुन्नावाली गांव निवासी सिद्धार्थ पुत्र जेमल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ पिछले कुछ दिनों से खांसी से पीड़ित था। 3 जनवरी को जब वह घर पर अकेला था, उसी दौरान उसने अलमारी में रखी खांसी की दवा समझकर पास में रखी घास मारने की दवा पी ली।

घटना के समय सिद्धार्थ के माता-पिता किसी काम से डबवाली गए हुए थे, जबकि उसकी पत्नी खेत में काम कर रही थी।

उल्टियां करते देख परिजन घबरा गए

कुछ समय बाद जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने सिद्धार्थ को लगातार उल्टियां करते हुए देखा। उसकी हालत देखकर परिवार घबरा गया और तुरंत उसे डबवाली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिरसा रेफर कर दिया।

लातेहार में NCORD बैठक: अवैध अफीम-गांजा खेती व तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश Read More लातेहार में NCORD बैठक: अवैध अफीम-गांजा खेती व तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बठिंडा के निजी अस्पताल में तोड़ा दम

परिजन बेहतर इलाज की उम्मीद में सिद्धार्थ को बठिंडा के एक निजी अस्पताल में ले गए। हालांकि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद सोमवार देर शाम उसकी मौत हो गई। इसके बाद मंगलवार को शव को सिरसा लाया गया।

गैंगस्टर से सिर्फ रिश्तेदारी के आधार पर संपत्ति जब्त नहीं: इलाहाबाद हाइकोर्ट Read More गैंगस्टर से सिर्फ रिश्तेदारी के आधार पर संपत्ति जब्त नहीं: इलाहाबाद हाइकोर्ट

पुलिस ने शुरू की इत्तफाकिया कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर गोरीवाला पुलिस चौकी के एएसआई मदन लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के चचेरे भाई अजीत पुत्र बलबीर सिंह के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई शुरू कर दी है और मौत के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कटनी  दौरा: में दिया 243 करोड़ के कार्यों की सौगात Read More मुख्यमंत्री ने कटनी  दौरा: में दिया 243 करोड़ के कार्यों की सौगात

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments