Vivo जल्द लॉन्च करेगा नया दमदार स्मार्टफोन, मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Vivo Y500 Pro: वीवो (Vivo) लगातार अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को मजबूत कर रहा है। हाल ही में 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले Vivo Y500 Pro को लॉन्च करने के बाद अब कंपनी एक और नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। इस अपकमिंग फोन का नाम Vivo Y500i बताया जा रहा है।

लॉन्च से पहले यह स्मार्टफोन China Telecom के डेटाबेस में लिस्ट हो गया है, जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

फोन के स्पेसिफिकेशन

'न्याय नहीं, देरी व दबाव के लिए हो रहे कई मुकदमे', मुकदमों की बढ़ती संख्या पर सुप्रीम कोर्ट Read More 'न्याय नहीं, देरी व दबाव के लिए हो रहे कई मुकदमे', मुकदमों की बढ़ती संख्या पर सुप्रीम कोर्ट

डेटाबेस के मुताबिक Vivo Y500i का मॉडल नंबर V2531A है। फोन का डिजाइन सिंपल लेकिन प्रीमियम नजर आता है। इसके डाइमेंशन 166.64 × 78.43 × 8.39mm हैं और वजन करीब 219 ग्राम बताया गया है।

बंगाल एसआईआर: जाँच के बाद डॉक्टर से पुलिसकर्मी तक के नाम गायब Read More बंगाल एसआईआर: जाँच के बाद डॉक्टर से पुलिसकर्मी तक के नाम गायब

डिस्प्ले और डिजाइन डिटेल्स

देश को महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG की कीमतों में ₹195.5 की बढ़ोतरी Read More देश को महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG की कीमतों में ₹195.5 की बढ़ोतरी

Vivo Y500i में कंपनी, 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले, 1570×720 पिक्सल रेजोल्यूशन देने वाली है।

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। डिजाइन के मामले में यह फोन काफी हद तक Vivo S50 जैसा दिखाई देता है, लेकिन बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में यह ज्यादा पावरफुल होगा।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Vivo Y500i में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह फोन बेसिक और मिड-लेवल यूजर्स के लिए अच्छी कैमरा परफॉर्मेंस देने पर फोकस करेगा

परफॉर्मेंस और स्टोरेज ऑप्शन

फोन में 12GB तक RAM, 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह स्मार्टफोन Android 16 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा, जो इसे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देगा।

Vivo Y500i की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बड़ी बैटरी होगी। यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments