Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: देशभर में ठंड ने अपना असर तेज कर दिया हैदिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के साथ-साथ असम और मेघालय समेत कई राज्यों के लिए ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार असम और मेघालय में 27 दिसंबर तक, जबकि उत्तर प्रदेश में 29 दिसंबर तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं 28 दिसंबर तक बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में शीत दिवस से गंभीर शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। उत्तराखंड में भी 27 दिसंबर तक शीत दिवस की आशंका जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को सुबह और रात के समय अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। इसके साथ ही घना से मध्यम कोहरा और बेहद खराब वायु गुणवत्ता (AQI) लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है।

ओबरा में महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात ,महाकाल सेवा समिति ने राम मंदिर में बनाई रणनीति Read More ओबरा में महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात ,महाकाल सेवा समिति ने राम मंदिर में बनाई रणनीति

28 दिसंबर तक दिल्ली-एनसीआर में मॉडरेट फॉग बने रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आर्द्रता का स्तर 90 से 95 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जिससे कोहरा और स्मॉग और घना हो सकता है।

बलरामपुर में भाकियू भानू का प्रदर्शन, ठेकेदारों की मनमानी: इंफ्रामेट्री बोर्ड न लगाने पर आंदोलन की चेतावनी  Read More बलरामपुर में भाकियू भानू का प्रदर्शन, ठेकेदारों की मनमानी: इंफ्रामेट्री बोर्ड न लगाने पर आंदोलन की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में 27 और 28 दिसंबर को मौसम शुष्क बना रह सकता है, लेकिन इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में घना से अत्यंत घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। 29, 30 और 31 दिसंबर को मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि सुबह और रात के समय कोहरा बना रह सकता है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को मेरठ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इटावा में 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

#Lucknow एरा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल क्राइम का खुलासा Read More #Lucknow एरा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल क्राइम का खुलासा

बिहार में शीतलहर के बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में अत्यधिक घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और जहानाबाद जिलों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।

झारखंड में भी ठंड का असर गहराता जा रहा है। राज्य के 12 जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। IMD के मुताबिक गुमला राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान गिरकर 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रांची, खूंटी, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, कोडरमा, गुमला, लोहरदगा, चतरा, लातेहार, पलामू और गढ़वा जिलों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की और गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

जम्मू-कश्मीर में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य कश्मीर का सोनमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से नीचे 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गुलमर्ग में यह शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने 28 दिसंबर तक कश्मीर में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान जताया है। हालांकि नए साल से पहले मौसम में बदलाव के संकेत हैं और 29 दिसंबर को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं 30 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत
नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...

Online Channel