Haryana: हरियाणा में इस गांव का बदला गया नाम, सीएम सैनी ने की घोषणा

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के कैथल जिले के चुहड़ माजरा गांव को नई पहचान मिल गई है। अब यह गांव ‘ब्रह्मानंद माजरा’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान नाम परिवर्तन की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत कमेटी की ओर से गांव का नाम बदलने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति दे दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुहड़ माजरा जगद्गुरु ब्रह्मानंद की जन्मस्थली है और उनके सम्मान एवं स्मृति में गांव का नाम ब्रह्मानंद माजरा रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज से ही गांव को नए नाम से जाना जाएगा और सभी सरकारी रिकॉर्ड में भी आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

गांव के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गांव के सर्वांगीण विकास के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने ब्रह्मानंद माजरा के विकास कार्यों के लिए 51 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। साथ ही गांव में गुरु ब्रह्मानंद के नाम से एक लाइब्रेरी स्थापित करने की भी घोषणा की गई।

मलिहाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर 4 दिन का ब्रेक, डायवर्जन से चलेगा ट्रैफिक Read More मलिहाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर 4 दिन का ब्रेक, डायवर्जन से चलेगा ट्रैफिक

इसके अलावा गांव के मुख्य प्रवेश द्वार को गुरु ब्रह्मानंद के नाम पर विकसित करने के लिए 21 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। अहैर-कुरान इसराना चौक का नाम भी गुरु ब्रह्मानंद के नाम पर रखने और इसके विकास के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की गई। ढांड-पूंडरी सड़क मार्ग का नामकरण भी गुरु ब्रह्मानंद के नाम से किया जाएगा।

जिले के पाथारकांदी क्षेत्र के राताबाड़ी में चुनाव संबंधी हिंसा: तनाव चरम पर Read More जिले के पाथारकांदी क्षेत्र के राताबाड़ी में चुनाव संबंधी हिंसा: तनाव चरम पर

गुरुग्राम में खुलेगा कोचिंग सेंटर

सेक्स के बाद ब्लैकमेल: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पुलिस को हनीट्रैप गैंग पर नकेल कसने का आदेश दिया Read More सेक्स के बाद ब्लैकमेल: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पुलिस को हनीट्रैप गैंग पर नकेल कसने का आदेश दिया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह भी घोषणा की कि गुरुग्राम में गुरु ब्रह्मानंद जी के नाम से एक कोचिंग सेंटर खोला जाएगा। इसके लिए नियमानुसार प्लॉट उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि युवाओं को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए कई नेता

यह कार्यक्रम जगद्गुरु ब्रह्मानंद के 118वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह के रूप में हुआ। इसमें विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्ढा, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सांसद नवीन जिंदल और मंत्री रणबीर गंगवा सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments