National Farmers Day: 23 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय किसान दिवस? जानें इसके पीछे की पूरी कहानी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

National Farmers Day: आज 23 दिसंबर को देशभर में राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन भारत के अन्नदाता किसानों को समर्पित है, जिन्हें हमारी संस्कृति में धरती पुत्र और अन्नदाता कहा जाता है। इसी दिन किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती भी होती है, इसलिए हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

किसान भारतीय अर्थव्यवस्था, खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण संस्कृति की रीढ़ हैं। खेतों में दिन-रात मेहनत कर किसान देश की आबादी का पेट भरते हैं। राष्ट्रीय किसान दिवस का उद्देश्य किसानों के परिश्रम, समर्पण और योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करना है।

क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय किसान दिवस

'किडनी मंडी' में  पांच से 10 लाख में खरीदते, एक करोड़ तक में बेचते Read More 'किडनी मंडी' में  पांच से 10 लाख में खरीदते, एक करोड़ तक में बेचते

भारत सरकार ने वर्ष 2001 में यह फैसला लिया था कि चौधरी चरण सिंह की जयंती को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसका मकसद किसानों के उत्थान, उनके आर्थिक योगदान और कृषि क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं पर समाज का ध्यान केंद्रित करना है। इस दिन देशभर में कृषि विकास, किसान कल्याण और आधुनिक खेती जैसे विषयों पर सेमिनार, कार्यक्रम और जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं। साथ ही कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों और संस्थाओं को सम्मानित भी किया जाता है।

सोना-चांदी और प्लैटिनम ज्वेलरी के आयात पर लगी रोक, नोटिफिकेशन जारी Read More सोना-चांदी और प्लैटिनम ज्वेलरी के आयात पर लगी रोक, नोटिफिकेशन जारी

कौन थे चौधरी चरण सिंह

मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के 26 लाख करोड़ रुपये के लोन माफ किए: राजद राज्यसभा सांसद का आरोप Read More मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के 26 लाख करोड़ रुपये के लोन माफ किए: राजद राज्यसभा सांसद का आरोप

चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को हुआ था। वे देश के पांचवें प्रधानमंत्री थे और जुलाई 1979 से जनवरी 1980 तक इस पद पर रहे। अपने छोटे से कार्यकाल और पूरे राजनीतिक जीवन में उन्होंने किसानों और ग्रामीण भारत के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

किसानों को सशक्त करने वाले नेता

चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी माने जाते हैं। उन्होंने किसानों को साहूकारों के चंगुल से मुक्त कराने, भूमि सुधार लागू करने और कृषि को विकास की धुरी बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए। उन्होंने दलितों और पिछड़े वर्गों को जमीन का मालिक बनाकर उन्हें सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिलाया। साथ ही विकेंद्रीकरण, स्थानीय शासन और ग्रामीण आर्थिक स्वायत्तता को मजबूती देने पर जोर दिया।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments