बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र 12 साल की नाबालिग 6 माह की गर्भवती,नाबालिग आरोपी हिरासत मे
On
बस्ती। बस्ती जिले के नगर बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चिकित्सकीय जांच में उसे छह माह की गर्भवती बताया गया है। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए इसे गंभीर अपराध बताया है। पिता ने नगर बाजार थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ गांव के ही एक नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया है।
बच्ची ने डर और सामाजिक दबाव के कारण काफी समय तक इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बता सकी। समय बीतने के साथ उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। शुक्रवार को जब बच्ची के पेट में असहनीय दर्द हुआ तो परिजन उसे डाक्टर के पास ले जाया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि वह करीब छह माह की गर्भवती है।
यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गये। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और घटना के संबंध में प्राथमिक जांच की। उन्होंने पीड़िता व परिजनों से पूछताछ कर तथ्यों की पुष्टि की। बताया कि वादी की तहरीर के आधार पर आरोपी नाबालिग के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरसत मे लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन छानबीन की जा रही है और आगे विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
20 Dec 2025
20 Dec 2025
20 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
21 Dec 2025 18:33:20
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने दो...
अंतर्राष्ट्रीय
19 Dec 2025 18:31:29
International Desk वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को विविधता आप्रवासी वीजा यानी ग्रीन कार्ड लॉटरी कार्यक्रम को...


Comment List