Success Story: 33 बार फेल, फिर भी नहीं मानी हार: हिंदी मीडियम से पढ़े आदित्य कुमार बने IPS अफसर
Success Story: जीवन में संघर्ष और असफलताएं अक्सर हमें कमजोर बना देती हैं, लेकिन कुछ लोग इन्हीं असफलताओं को सीढ़ी बनाकर सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच जाते हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है आदित्य कुमार की, जो 33 बार परीक्षा में फेल होने के बावजूद UPSC पास करके IPS अफसर बने।
12वीं के बाद उन्होंने विभिन्न सरकारी नौकरी परीक्षाओं में हाथ आजमाना शुरू किया। वे 30 बार विभिन्न परीक्षाओं जैसे बैंक, KVS, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में फेल हुए। इसके बाद उन्होंने UPSC की परीक्षा देने का फैसला किया और यहां भी तीन बार असफलता का सामना किया। कुल मिलाकर वे 33 बार असफल हुए, लेकिन कभी भी अपने लक्ष्य से भटके नहीं।
वर्ष 2013 में आदित्य ने अपने गांव को छोड़कर दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी शुरू की। 2014 में पहले अटेम्प्ट में प्रीलिम्स भी पास नहीं हुआ। 2015 में दूसरा प्रयास में प्रीलिम्स और मेंस तो पास हुए, लेकिन इंटरव्यू में ओवरकॉन्फिडेंस के चलते फेल हो गए।
2016 में तीसरा प्रयास में एक बार फिर असफलता हाथ लगी। लेकिन 2017 में चौथे प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल की और 630वीं रैंक के साथ यूपीएससी पास किया।
Read More IAS Success Story: 40 लाख रुपये का छोड़ा पैकेज, आदित्य श्रीवास्तव पहले IPS फिर बने IAS अफसर2018 के UPSC रिजल्ट में 630वीं रैंक के साथ IPS कैडर मिला। आज आदित्य कुमार पंजाब के संगरूर जिले में एएसपी (असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस) के पद पर तैनात हैं। आदित्य के माता-पिता दोनों शिक्षक हैं।

Comment List