कानपुर में अब महिलाएं मजनुओं को सिखाएंगी सबक 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) के सुरक्षित उपयोग के बारे में अवगत कराया गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। दिनांक 02.04.2026 को कमिश्नरेट कानपुर नगर में मिशन_शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम व मिशन शक्ति टीम द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया। ताकि अब महिलाओं को किसी भी तरह की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े और वो मजनुओं को अच्छा सबक सिखा सकें।

इस दौरान महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलंबन के संबंध में जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 112, 181, 102, 108 व 1930 (साइबर हेल्पलाइन) की जानकारी दी गई। महिलाएं कहीं भी हों इन नंबरों की सहायता से अपने आप को सुरक्षित महसूस करें। साथ ही उपलब्ध जन सुविधाओं एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) के सुरक्षित उपयोग के बारे में अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन देते हुए पंपलेट वितरित किए गए। महिलाओं को बताया गया कि वह संकट के समय किस तरह इन नंबरों की सहायता ले सकतीं हैं और मजनुओं को सबक सिखा सकतीं हैं।

About The Author

Post Comments

Comments