Haryana Weather: हरियाणा में कोहरे से राहत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather: हरियाणा में कोहरे से राहत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather: हरियाणा में लगातार दो दिनों तक छाए घने कोहरे के बाद बुधवार सुबह मौसम ने राहत दी। सोनीपत, रेवाड़ी, फतेहाबाद, झज्जर सहित कई जिलों में आज मौसम साफ नजर आया। बीते दो दिनों में इन इलाकों में घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता बेहद कम हो गई थी, जिसके कारण कई स्थानों पर सड़क हादसे भी हुए।

हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण हरियाणा, राजस्थान से सटे क्षेत्रों और एनसीआर के कुछ जिलों में अब भी धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को विशेष रूप से सुबह के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

हवा की दिशा बदली, मौसम हुआ साफ

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार देर शाम हवा की दिशा बदलने से हालात में सुधार हुआ है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से कई इलाकों में धुंध और कोहरा नहीं देखा गया। इससे पहले दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई थी, जिससे कोहरा घना हो गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर ठंडी हवाएं आने से आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है।

नारनौल रहा सबसे ठंडा

बीती रात प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कल की तुलना में औसतन 0.5 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई। नारनौल (महेंद्रगढ़) में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा—सिरसा में 6.2, हिसार में 6.6 और पंचकूला में 6.9 डिग्री सेल्सियस।

Haryana: हरियाणा में किसानों को बड़ी राहत, सीएम सैनी ने किया ये ऐलान  Read More Haryana: हरियाणा में किसानों को बड़ी राहत, सीएम सैनी ने किया ये ऐलान

जींद, गुरुग्राम और पंचकूला में तेज गिरावट

हालांकि नारनौल सबसे ठंडा रहा, लेकिन तापमान में सबसे अधिक गिरावट जींद, गुरुग्राम और पंचकूला में देखी गई। जींद में तापमान 2.4 डिग्री तक गिरा, जबकि गुरुग्राम और पंचकूला में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

धनवार पंचायत की बड़ी उपलब्धि : जेएसएससी सीजीएल में लठिया गांव के दो युवाओं की शानदार सफलता Read More धनवार पंचायत की बड़ी उपलब्धि : जेएसएससी सीजीएल में लठिया गांव के दो युवाओं की शानदार सफलता

अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान करनाल में 8.8, रोहतक में 8.2 और अंबाला में 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ शहर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Fasal Bima Yojana: हरियाणा में रबी फसलों का बीमा शुरू, 31 दिसंबर तक करा सकेंगे आवेदन Read More Fasal Bima Yojana: हरियाणा में रबी फसलों का बीमा शुरू, 31 दिसंबर तक करा सकेंगे आवेदन

अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी

सोमवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी देखी गई। यमुनानगर में सबसे कम अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि चरखी दादरी में सबसे अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में गहरी धुंध का अलर्ट

मौसम विभाग ने सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, नारनौल, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल जिलों में गहरी धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि, आज अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा और कहीं भी घना कोहरा देखने को नहीं मिला।

आगे कैसा रहेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में 20 दिसंबर तक मौसम शुष्क और परिवर्तनशील बना रहेगा।


उन्होंने बताया कि 16 और 17 दिसंबर को उत्तर व उत्तर-पश्चिमी शीत हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट आ सकती है, जबकि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है।

डॉ. खीचड़ ने आगे बताया कि 18 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 18 से 20 दिसंबर के बीच आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही, वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ इलाकों में अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध भी देखने को मिल सकती है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel