Haryana: हरियाणा में 2 XEN समेत तीन सस्पेंड, सीएम सैनी ने लिया एक्शन

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैसर्ज गर्ग कंस्ट्रक्शन कंपनी को करोड़ों रुपये का अतिरिक्त भुगतान बिना काम किए देने के मामले में पीडब्ल्यूडी विभाग के तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। इसमें दो कार्यकारी अभियंता और एक जूनियर अभियंता शामिल हैं।

सस्पेंड किए गए अधिकारी यमुनानगर, रोहतक और अंबाला में तैनात थे। ये अधिकारी अंबाला शहर के लखनौर साहिब गांव में निर्माणाधीन वेटरनरी डिप्लोमा कॉलेज प्रोजेक्ट में लापरवाही के आरोपों में फंसे हैं। यह प्रोजेक्ट 31 अगस्त 2020 तक पूरा होना था, लेकिन चार साल बाद भी केवल 70% कार्य पूरा हुआ है

प्रोजेक्ट का निर्माण 1 मार्च 2019 को शुरू हुआ। जिसकी एग्रीमेंट राशि 7.61 करोड़ रुपये और अप्रूवल राशि 11.45 करोड़ रुपये है। अब प्रोजेक्ट का शेष तीस प्रतिशत कार्य करने के लिए दूसरी कंपनी को टेंडर अलॉट किया जाएगा

जिले के पाथारकांदी क्षेत्र के राताबाड़ी में चुनाव संबंधी हिंसा: तनाव चरम पर Read More जिले के पाथारकांदी क्षेत्र के राताबाड़ी में चुनाव संबंधी हिंसा: तनाव चरम पर

जांच में यह भी सामने आया कि सस्पेंड अधिकारियों ने पहले अंबाला में फीफा अप्रूव्ड अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्टेडियम और लघु सचिवालय जैसे प्रोजेक्ट्स में भी फर्जी बिल पास किए थे। स्टेडियम का निर्माण करीब 90% पूरा हो चुका है, लेकिन जांच में पाया गया कि सामान न होने के बावजूद करोड़ों रुपये के बिल पास किए गए थे।

उपेक्षा की राजनीति के खिलाफ युद्ध की घोषणा:  Read More उपेक्षा की राजनीति के खिलाफ युद्ध की घोषणा: 

बहू पर सास-ससुर के भरण-पोषण की कानूनी बाध्यता नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट Read More बहू पर सास-ससुर के भरण-पोषण की कानूनी बाध्यता नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments