Haryana Weather: हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, शीतलहर का अलर्ट हुआ जारी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में आज से लगातार तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि इस दौरान राज्य के चार जिलों—सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और पंचकूला में शीतलहर चल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहले ही हरियाणा में न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

राज्य में अधिकतम तापमान में करीब 2°C की गिरावट देखी गई है। सबसे ज्यादा गिरावट रोहतक, गुरुग्राम, नूंह और हिसार में रिकॉर्ड की गई, जहां दिन का पारा 2.5°C से 3.5°C तक नीचे आ गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में बादल छाए रहने से दिन का तापमान और गिर सकता है, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है।

बीते बुधवार को गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 3.5°C दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम है। हिसार में तापमान 4°C तक पहुंच गया, जबकि राज्य के 10 शहरों में न्यूनतम पारा 6°C से नीचे चला गया। मौसम विशेषज्ञों ने संकेत दिए हैं कि 8 दिसंबर से एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट देखने को मिलेगी।

दूसरी ओर, राज्य के अधिकतम तापमान में भी बुधवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। औसतन यह सामान्य से 1.3°C कम रहा, जो सामान्य तापमान से लगभग 2°C नीचे है। इससे प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिकतम तापमान 24.9°C भिवानी में रिकॉर्ड किया गया।

'शादीशुदा पुरुष का बालिग के साथ लिव-इन में रहना जुर्म नहीं', इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक Read More 'शादीशुदा पुरुष का बालिग के साथ लिव-इन में रहना जुर्म नहीं', इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

सबसे बड़ी गिरावट रोहतक में मापी गई, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4°C कम (21.9°C) रहा। वहीं गुरुग्राम में 3.0°C कम, नूंह में 2.5°C कम और हिसार में 2.7°C कम तापमान दर्ज हुआ। बीते 24 घंटों में अधिकतर स्थानों पर पारा 0.5°C से 3.0°C तक नीचे आया है।

पत्रकार रवि गर्गवंशी रवि शुक्ल की अवैधानिक गिरफ्तारी व उत्पीड़न के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन Read More पत्रकार रवि गर्गवंशी रवि शुक्ल की अवैधानिक गिरफ्तारी व उत्पीड़न के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments