Haryana: हरियाणा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में कुरुक्षेत्र के मथाना–दौलतपुर सड़क पर एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक ने अपने पिता की आंखों के सामने ही जान गंवा दी। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार देकर PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

PGI में इलाज के दौरान बुधवार देर शाम युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है। वह अपने पिता दिनेश माझी के साथ पैदल ही मथाना की ओर जा रहा था। दोनों मेहनत-मजदूरी का काम करते थे। रवि की अचानक हुई मौत से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के प्रत्यक्षदर्शी अशोक कुमार, जो सेक्टर-13 के रहने वाले हैं, ने बताया कि वह निजी काम से बाइक पर जा रहे थे। उनके आगे एक बुजुर्ग अपने बेटे रवि के साथ पैदल चल रहा था। दोपहर करीब 12:30 बजे मथाना की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से रवि को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।

अशोक ने तुरंत अपनी बाइक रोकी और घायल युवक को लोगों की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन रवि ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

गोपालगंज मे जदयू का तीसरी बार जिला अध्यक्ष बने प्रमोद कुमार पटेल को लोगों ने दिया बधाई एवं शुभकामनाएं Read More गोपालगंज मे जदयू का तीसरी बार जिला अध्यक्ष बने प्रमोद कुमार पटेल को लोगों ने दिया बधाई एवं शुभकामनाएं

पुलिस ने ट्रैक्टर के नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक की तलाश जारी है।

गैस सिलेंडरों की घटतौली, मुनाफाखोरी व अवैध भंडारण पर होगी कड़ी कार्रवाई : जिलाधिकारी Read More गैस सिलेंडरों की घटतौली, मुनाफाखोरी व अवैध भंडारण पर होगी कड़ी कार्रवाई : जिलाधिकारी

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments