Haryana: हरियाणा में पटवारी को किया गया सस्पेंड, मंत्री रणबीर गंगवा ने लिया एक्शन

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के करनाल में बुधवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने की। बैठक में कुल 13 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 7 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि 6 शिकायतों को अगली बैठक के लिए पेंडिंग रखा गया है।

गैर-मुमकिन जमीन के गलत रजिस्ट्रेशन पर पटवारी सस्पेंड

बैठक के दौरान सबसे गंभीर मामला अमुपुर और सांभली गांव से जुड़ा सामने आया, जिसमें गैर-मुमकिन (गैर-खेती योग्य) जमीन को लॉक न करने और गलत तरीके से रजिस्ट्रेशन करवाने का आरोप एक पटवारी पर लगा। मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि संबंधित जमीन खेती योग्य नहीं थी, इसलिए उसे सिस्टम में “गैर-मुमकिन” दिखाकर लॉक किया जाना चाहिए था।

मलिहाबाद में दबंग प्रधान पर गंभीर आरोप, हमले की आड़ में रचा झूठा मुकदमा? Read More मलिहाबाद में दबंग प्रधान पर गंभीर आरोप, हमले की आड़ में रचा झूठा मुकदमा?

पटवारी ने ऐसा नहीं किया और गैर-मुमकिन भूमि को जीरी दिखाकर गलत तरीके से रजिस्ट्रेशन कर दिया। यह जमीन ईश्वर सिंह नामक व्यक्ति ने पंचायत से लीज पर ली थी। लीज प्रक्रिया में आने वाला ओटीपी सरपंच के पास गया, जिसे सरपंच ने सत्यापित कर दिया। गंगवा ने कहा कि यह स्पष्ट कोताही पटवारी की है, इसलिए उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

मलिहाबाद में साइबर ठगी का बड़ा मामला: डॉक्टर अपॉइंटमेंट के बहाने युवक से 41 हजार रुपये की ठगी Read More मलिहाबाद में साइबर ठगी का बड़ा मामला: डॉक्टर अपॉइंटमेंट के बहाने युवक से 41 हजार रुपये की ठगी

ईश्वर सिंह से होगी रिकवरी, FIR की चेतावनी

डेटिंग ऐप के जरिए अपहरण और लूट का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार Read More डेटिंग ऐप के जरिए अपहरण और लूट का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार

मंत्री गंगवा ने बताया कि गलत तरीके से पैसों का लेनदेन और जमीन का गलत रिकॉर्ड तैयार करने के लिए ईश्वर सिंह से रिकवरी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर रिकवरी देने से वह मुकरता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और FIR दर्ज की जाएगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments