Haryana: हरियाणा में 3 प्रोफेसरों को किया गया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Professor Suspended: हरियाणा के चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (CRSU), जींद में छात्राओं के यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपों की पुष्टि और छात्रों के विरोध के बाद 3 गेस्ट असिस्टेंट प्रोफेसरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह कार्रवाई उस समय हुई जब छात्राओं ने प्रोफेसरों द्वारा व्हाट्सऐप पर भेजे जा रहे अश्लील संदेशों के सबूत यूनिवर्सिटी प्रशासन को सौंपे।

21_34_421409702crsu51 (1)

धेमाजी में दो चुनावी क्षेत्रो में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का चुनाव प्रचार सभा Read More धेमाजी में दो चुनावी क्षेत्रो में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का चुनाव प्रचार सभा

कैसे खुला पूरा मामला?

पत्रकार रवि गर्गवंशी रवि शुक्ल की अवैधानिक गिरफ्तारी व उत्पीड़न के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन Read More पत्रकार रवि गर्गवंशी रवि शुक्ल की अवैधानिक गिरफ्तारी व उत्पीड़न के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

यूनिवर्सिटी के कुलपति ने बताया कि 27 नवंबर को उन्हें एक गुमनाम शिकायत पत्र मिला था, जिसमें एक छात्रा ने लिखा था कि एक प्रोफेसर उसे व्हाट्सऐप पर अश्लील संदेश भेजता है।

बहू पर सास-ससुर के भरण-पोषण की कानूनी बाध्यता नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट Read More बहू पर सास-ससुर के भरण-पोषण की कानूनी बाध्यता नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

शिकायत मिलते ही तत्काल जांच कमेटी गठित की गई। आरोपी 3 गेस्ट प्रोफेसरों को घर बैठने के आदेश दिए गए। जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद उन्हें रिलीव और निलंबित कर दिया गया। कुलपति ने पुष्टि की कि यह मामला बेहद गंभीर था और विश्वविद्यालय में जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत कार्रवाई की गई है।

क्या था आरोप?

अंग्रेजी विभाग के एक प्रोफेसर पर आरोप था कि वह छात्राओं पर दबाव बनाकर आपत्तिजनक बातचीत करने के लिए मजबूर करता था। प्रोफेसर व्हाट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेजता था और छात्राओं की निजी जिंदगी व पहनावे पर भी अनुचित टिप्पणियां करता था। एक छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भी भेजी थी।

छात्राओं का विरोध और ABVP की शिकायत

छात्र संगठन ABVP ने भी लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। 27 नवंबर को अंग्रेजी विभाग की 50 से अधिक छात्राएं कुलपति से मिलने पहुंची थीं। इसके बाद मामला और तेजी से खुला और प्रशासन ने तत्काल कदम उठाए।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments