Haryana: हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई सैलरी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। वित्त विभाग के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने अलग-अलग आदेश जारी किए हैं, जिनमें बताया गया है कि जिन सीनियर कर्मचारियों को अपने कनिष्ठ कर्मचारियों की तुलना में कम वेतन मिल रहा है, उन्हें वेतन बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। हालांकि, यदि किसी जूनियर कर्मचारी को व्यक्तिगत कारणों से अधिक वेतन मिल रहा है, तो उस स्थिति में सीनियर कर्मचारी के वेतन में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन और एश्योर्ड करियर प्रमोशन (एसीपी) को कनिष्ठ कर्मचारियों के समान स्टेपिंग-अप (वेतन बढ़ोतरी) करने की प्रक्रिया लागू की जाएगी। साथ ही वित्तीय शक्तियों को भी फिर से री-डेलीगेट किया जाएगा

वित्त विभाग ने यह भी साफ कर दिया है कि सीनियर कर्मचारी का वेतन तभी जूनियर कर्मचारी के बराबर स्टेपिंग-अप किया जा सकता है, जब वह एचसीएस (एसीपी) नियम-2016 के तहत एसीपी के पात्र हों। इसका मतलब है कि योग्य सीनियर कर्मचारियों को उनके वरिष्ठता और नियमों के अनुसार वेतन बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।

जिले के पाथारकांदी क्षेत्र के राताबाड़ी में चुनाव संबंधी हिंसा: तनाव चरम पर Read More जिले के पाथारकांदी क्षेत्र के राताबाड़ी में चुनाव संबंधी हिंसा: तनाव चरम पर

‘साधु-संतों को परेशान करता है…’आशुतोष ब्रह्मचारी को लेकर कृष्ण जन्मभूमि के याचिकाकर्ता ने उठाए सवाल Read More ‘साधु-संतों को परेशान करता है…’आशुतोष ब्रह्मचारी को लेकर कृष्ण जन्मभूमि के याचिकाकर्ता ने उठाए सवाल

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments