नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के नए गाने ने इंटरनेट पर मचाई धूम, ‘लागेलु नागिन जईसे’ हुआ वायरल
Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार राजनीति की वजह से नहीं, बल्कि उनके नए धमाकेदार गाने की वजह से। हाल ही में उन्होंने बिहार के छपरा सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें जीत हासिल नहीं हुई, लेकिन अब वे अपने फिल्मी और म्यूजिक करियर में जोरदार वापसी कर चुके हैं। खेसारी फिर उसी अंदाज में लौटे हैं, जिसे उनके फैंस सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।
खेसारी का नया गाना ‘लागेलु नागिन जईसे’ रिलीज हो चुका है और इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने में खेसारी अपनी पूरी एनर्जी, मस्ती और जबरदस्त डांस के साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने को खेसारी ने भोजपुरी की फेमस सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। दोनों की आवाज का कॉम्बिनेशन एक बार फिर चार्म क्रिएट कर रहा है और गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
गाने के बोल छोटू यादव (सुरजीत) ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। वीडियो में खेसारी के साथ मॉडल और एक्ट्रेस समिता गिरी भी नजर आ रही हैं और दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। यह गाना 20 नवंबर 2025 को GMJ – Global Music Junction Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ और कमेंट सेक्शन में लोग दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments