नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नया धमाका, ‘लागेलु नागिन जईसे’ इंटरनेट पर छाया
Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में बिहार चुनाव में छपरा सीट से किस्मत आजमाने के बाद अब वे अपने असली मैदान सिनेमा और म्यूजिक में जोरदार वापसी कर चुके हैं। राजनीति में भले ही उन्हें जीत न मिली हो, लेकिन उनके फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि खेसारी फिर उसी एनर्जी और अंदाज़ में लौट आए हैं, जिसमें दर्शक उन्हें सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।
शिल्पी राज के साथ धमाकेदार नया गाना
खेसारी का नया सॉन्ग ‘लागेलु नागिन जईसे’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इस गाने में खेसारी अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं—पूरी एनर्जी, मस्ती और डांस के साथ। लंबे समय बाद उनका यह फुल-ऑन एंटरटेनमेंट स्टाइल देखकर फैंस बेहद खुश हैं।
यह गाना उन्होंने भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है, और दोनों की आवाज़ का ये कॉम्बिनेशन दर्शकों को खूब भा रहा है।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments