Kal Ka Rashifal: कल इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा खुशनुमा, जानें अपना भविष्यफल
मेष राशि
कल का दिन मान-सम्मान में वृद्धि और पुरस्कार प्राप्ति से खुशियों वाला रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग अपने व्यवहार में मधुरता रखें। कमाई के नए स्रोत बनेंगे। मन में चल रहे संशय के लिए परिवार के बड़ों से सलाह लें। संतान की संगति पर ध्यान दें।
वृषभ राशि
दिन विशेष रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएँ बनेंगी। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने के मौके पाएंगे। प्रेम जीवन में साथी को खुश करने के प्रयास करें। बॉस से बहस से बचें और ससुराल पक्ष से कोई महत्वपूर्ण जानकारी साझा न करें।
मिथुन राशि
तरक्की की राह मजबूत होगी। धन संबंधी समस्याएँ कम होंगी। व्यापार में बदलाव लाभदायक रहेंगे। सहयोगियों से बातचीत करके ही कार्य पूरा करें। घर की सजावट में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका कार्य पूर्ण हो सकता है।
कर्क राशि
दिन फलदायक रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। हर काम में सफलता के योग हैं। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझकर करें। परिवार के साथ यात्रा संभव है। जीवनसाथी से छोटी-मोटी खटपट हो सकती है—धैर्य रखें।
सिंह राशि
बुद्धि और विवेक से निर्णय लें। नया काम सोच-समझकर करें। किसी कार्य में रुकावट तनाव दे सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान नाराज हो सकती है, उन्हें समझाने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
कन्या राशि
सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। परिवार के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन खर्च में समझदारी बनाए रखें।
तुला राशि
दिन खुशनुमा रहेगा। कोई बड़ा निर्णय खुशी देगा। जल्दबाजी न करें। मन की इच्छा पूरी होने से प्रसन्नता मिलेगी। प्रेम संबंधों में खुशखबरी आएगी। विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरी में सजग रहें।
वृश्चिक राशि
दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ होने के योग हैं। साझेदारी लाभदायक रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ संतान के भविष्य को लेकर बातचीत होगी। पुराने मित्र से मिलकर यादें ताजा होंगी।
धनु राशि
दिन उत्तम फल देने वाला है। अध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ेगी। विदेशी व्यापारियों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। विरोधियों को अपनी बुद्धि से परास्त करेंगे। रुके काम पूरे होंगे और राहत मिलेगी। घर के लिए खरीदारी संभव है।
मकर राशि
दिन ठीक-ठाक रहेगा। भूमि-जायदाद के मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में एकजुटता बनी रहेगी। धार्मिक आयोजन की चर्चा हो सकती है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। डूबा धन वापसी के संकेत हैं।
कुंभ राशि
धन-धान्य की वृद्धि के योग हैं। बिजनेस में लाभ मिलेगा। कीमती सामान संभालकर रखें। भाई-बहन मदद मांग सकते हैं। पिताजी से बात करते समय संयम रखें। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें। नया वाहन खरीद सकते हैं। प्रेमी अपने साथी के लिए उपहार खरीदेंगे।
मीन राशि
जोखिम भरे कार्यों से बचें। कार्यस्थल पर शत्रु षड्यंत्र कर सकते हैं, सतर्क रहें। जीवनसाथी को हार्ट संबंधी समस्या में लापरवाही न करें। गृहस्थ जीवन की समस्याएं कम रहेंगी। प्रॉपर्टी संबंधी निर्णय परिवार की सहमति से ही लें।

Comment List