Bhojpuri Song: अंकुश राजा का भोजपुरी गाना ‘सड़िया करिया’ यूट्यूब पर मचा रहा धमाल, वायरल हुआ वीडियो

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Bhojpuri Song: भोजपुरी के सुपरस्टार और सिंगर ब्रदर्स अंकुश राजा का गानासड़िया करियायूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा हैयह गाना आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर करीब 11 महीने पहले 7 दिसंबर 2024 को रिलीज़ किया गया था और खबर लिखे जाने तक इसे 241 मिलियन बार देखा और सुना जा चुका हैफैंस के बीच इसकी पॉपुलैरिटी आज भी कम नहीं हुई हैसोशल मीडिया पर लोग इस गाने पर रील बना रहे हैं और इसे जमकर सराह रहे हैं।

गाने में अंकुश राजा और अनीशा पांडे की जोड़ी को भी खूब पसंद किया जा रहा है। गांव का माहौल, रंग-बिरंगे सेट और शानदार सिनेमैटोग्राफी ने इसे और खास बना दिया है। अंकुश राजा की मुस्कान और स्टाइलिश लुक फैंस को बहुत भा रहे हैं, वहीं अनीशा पांडे की मासूमियत और एक्सप्रेशन ने गाने को रोमांटिक और आकर्षक बनाया है।

इस गाने के बोल यादव लल्लू ने लिखे हैं और मधुर संगीत श्याम सुंदर ने तैयार किया है। रोमांटिक अंदाज और दिल को छू लेने वाले बोल दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। अंकुश राजा और करिश्मा कक्कड़ की आवाज़ ने इस गाने को और भी खास बना दिया है।

नगवाँ में किशोरी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, 50 किशोरियों ने लिया भाग Read More नगवाँ में किशोरी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, 50 किशोरियों ने लिया भाग

बीते कुछ वर्षों में अंकुश राजा ने कई गाने गाए हैं और उनका यह गाना फैंस का फेवरेट बन गया है। 241 मिलियन व्यूज से साफ है कि सिर्फ पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ही नहीं, बल्कि अंकुश राजा भी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

सड़िया करिया’ ने साबित कर दिया है कि अंकुश राजा के गाने भी भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुके हैं और फैंस के दिलों में उनका खास स्थान है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments