Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, ये रहें सावधान
मेष राशि: अध्ययन-अध्यापन में समय व्यतीत होगा। ज्ञान और विज्ञान में वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ मिलेगा। कुछ कार्य सिद्ध होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचना लाभकारी रहेगा। प्रियजनों से मिलने का अवसर मिलेगा और अवरुद्ध कार्य पूर्ण होंगे। धर्म-कर्म में रुचि जागृत होगी।
वृष राशि: महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में दूरदर्शिता जरूरी है। रास्ते में रूकावटें आएंगी। कोष में कमी और व्यय अधिक होने से परेशानी रहेगी। किसी से वाद-विवाद या कहासुनी हो सकती है। जल्दबाजी में भूल होने की संभावना है। कार्यभार बढ़ेगा, इसलिए स्वविवेक से कार्य करें। समय व्ययकारी सिद्ध होगा।
मिथुन राशि: परिश्रम और प्रयास से काम में सफलता मिलेगी। प्रपंच में न पड़कर काम पर ध्यान दें। आज का परिश्रम आज लाभ देगा। लेन-देन में अस्पष्टता से बचें। खान-पान में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के लिए समय और धन व्यय हो सकता है। कर्मप्रधान विचारधारा अपनाएं।
कर्क राशि: राजकीय कार्यों से लाभ होगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। अच्छे कार्यों के लिए रास्ते बनेंगे। अपने हित के काम सुबह-सबेरे निपटाना लाभकारी रहेगा। रुपए-पैसों की सुविधा सीमित रहेगी। यात्रा और प्रवास लाभकारी सिद्ध होंगे। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी।
सिंह राशि: अपने कार्य में सुविधा मिलने से प्रगति होगी। नई जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। यात्रा शुभ रहेगी। आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। आज का परिश्रम आज लाभ देगा। अपने काम को प्राथमिकता दें। साक्षात्कार के लिए दिन शुभ रहेगा।
कन्या राशि: कुछ पुराने संकट फिर उभर सकते हैं। संघर्ष में स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। अभिष्ट कार्य सिद्ध होंगे। निकटजनों के लिए आर्थिक समन्वय करना पड़ेगा। बुरी संगति से बचें। सुविधाओं में धीरे-धीरे बाधा आएगी। वरिष्ठों से कहासुनी के कारण तनाव रह सकता है।
तुला राशि: पूर्व में किए गए कार्यों से लाभ मिलेगा। मानसिक और शारीरिक शिथिलता रहेगी। कुछ हितैषी पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। शांतिपूर्ण ढंग से कार्य करें। धार्मिक यात्रा का योग है।
वृश्चिक राशि: स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी। बाहरी और आंतरिक सहयोग मिलेगा। प्रपंच में न पड़कर काम पर ध्यान दें। लेन-देन में बाधाओं को दूर करने में सफलता मिलेगी। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी।
धनु राशि: संतोष रखने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। शैक्षणिक क्षेत्र में उदासीनता रहेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार और नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। आज का परिश्रम आज लाभ देगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
मकर राशि: मनोरथ सिद्ध होंगे। पूरे मनोयोग से काम करें। बाहरी और आंतरिक सहयोग मिलता रहेगा। प्रपंच में न पड़कर अपने कार्य पर ध्यान दें। लेन-देन में बाधा दूर करने के प्रयास सफल होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कारोबारी काम में कुछ बाधाएं बनी रहेंगी।
कुम्भ राशि: स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी, जिससे नई ऊर्जा का संचार होगा। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। शैक्षणिक क्षेत्र में उदासीनता रहेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार और नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम मिलेगा।
मीन राशि: सुनियोजित तरीके से कार्य आरंभ करें, सफलता मिलेगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से मिलने का अवसर मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति प्राप्त होगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। आमोद-प्रमोद का दिन रहेगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी।

Comment List