Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगी नई सब्जी मंडी, 11 एकड़ में होगा निर्माण

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के कैथल जिले में अनाज मंडी के पास नई सब्जी मंडी विकसित की जा रही है। यह सब्जी मंडी लगभग 11 एकड़ भूमि पर बनाई जाएगी। निर्माण कार्य के पहले चरण के तहत छह एकड़ जमीन के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं और वर्तमान में मिट्टी भराई का कार्य तेजी से चल रहा है। योजना के अनुसार इस नई मंडी में कुल 48 दुकानें स्थापित की जाएंगी, ताकि व्यापारियों और ग्राहकों को पर्याप्त सुविधाएं मिल सकें।

नई सब्जी मंडी परिसर में निर्माण कार्य जोर-शोर से जारी है। इसमें एक बड़ा कवर शेड, दो प्लेटफॉर्म और अंदरूनी सड़कों का निर्माण शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि यह पूरा काम अगले वर्ष तक पूरा हो जाएगा। यह मंडी अतिरिक्त अनाज मंडी से सटी भूमि पर बनाई जा रही है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार सुचारू रूप से हो सकेगा। साथ ही, परिसर में सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

कैथल मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता सतपाल के अनुसार, शहर के बीचोंबीच स्थित पुरानी सब्जी मंडी अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में है, जहां अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। इस वजह से सब्जी मंडी को शहर से बाहर नई जगह स्थानांतरित किया जा रहा है, जिससे यातायात दबाव कम होगा और व्यापारियों व उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments