New Ring Road: हरियाणा में बनेगा ये नया रिंग रोड, 250 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana New Ring Road: हरियाणा में कुरुक्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शहर में जल्द ही रिंग रोड की सुविधा मिलेगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 250 करोड़ रुपये की राशि कुरुक्षेत्र के विकास के लिए मंजूर की है।

हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि यह राशि शहर की बुनियादी ढांचा सुविधाओं और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उपयोग की जाएगी।

सीएम सैनी ने याद दिलाया कि वर्ष 2014 में पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र को वैश्विक पहचान देने की बात कही थी कुरुक्षेत्र में देश और विदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं। धर्मनगरी को भव्य और आकर्षक बनाने के प्रयास जारी हैं।

लखनऊ में एजुकेट गर्ल्स ने मनाया 18वाँ स्थापना दिवस Read More लखनऊ में एजुकेट गर्ल्स ने मनाया 18वाँ स्थापना दिवस

ज्योतिसर में महाभारतकालीन घटनाओं पर आधारित अनुभव केंद्र बनकर लगभग तैयार है। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में विदेश मंत्रालय विशेष भूमिका निभा रहा है। विदेश मंत्रालय के माध्यम से 24 देशों को महोत्सव में आमंत्रित किया जा चुका है।

ड्रग सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई: साउथ-ईस्ट जिले की एएनएस टीम ने 10 लाख की एमडी के साथ दो तस्करों को दबोचा Read More ड्रग सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई: साउथ-ईस्ट जिले की एएनएस टीम ने 10 लाख की एमडी के साथ दो तस्करों को दबोचा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र अब केवल तीर्थस्थल नहीं, बल्कि वैश्विक आकर्षण का केंद्र बनेगा। कृष्णा सर्किट परियोजना के तहत कुरुक्षेत्र के अलावा पिंजौर गार्डन का जीर्णोद्धार और टिक्कर ताल का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।

पेट्रोल पंपों पर पसरा सन्नाटा, पछता रहे हैं स्टोर करने वाले Read More पेट्रोल पंपों पर पसरा सन्नाटा, पछता रहे हैं स्टोर करने वाले

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments