Bhojpuri Song: खेसारी लाल और काजल राघवानी की जोड़ी ने बटोरी सुर्खियां, ‘होठवा चूम ला’ फिर से मचा रहा है धूम

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई है। इन दोनों का सुपरहिट गाना ‘होठवा चूम ला’ एक बार फिर से वायरल हो रहा है। यह गाना भले ही पुराना हो, लेकिन इसका जलवा अभी बरकरार है। फिल्म ‘सईयां अरब गईले ना’ का यह गाना दर्शकों के दिलों में आज भी जगह बनाए हुए है।

‘होठवा चूम ला’ गाने में खेसारी और काजल की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने लायक है। दोनों की स्क्रीन प्रेजेंस और डांस स्टेप्स ने गाने को बेहद खास बना दिया है। गाने का बोल्ड अंदाज़ और मस्ती भरा माहौल इसे दर्शकों के बीच एक बार फिर से हिट बना रहा है।

इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। दोनों की सिंगिंग में जोश और रोमांस का मेल गाने को और भी दिलकश बना देता है। आजाद सिंह द्वारा लिखे गए बोल और ओम झा द्वारा दिए गए संगीत ने इसे और भी खास बना दिया है।

यह गाना यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर इसे बार-बार देखा और शेयर किया जा रहा है। फैंस इस गाने पर रील्स बना रहे हैं, इसे पार्टी, शादी और त्योहारों में प्ले कर रहे हैं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments