नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Train Canceled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! हरियाणा से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द
Train Canceled: राजस्थान के चुरू–सादुलपुर रेलखंड पर सब-वे निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। अस्लु, दूधवाखारा और सिरसला स्टेशनों पर काम होने के कारण हरियाणा से राजस्थान के बीच चलने वाली आठ ट्रेनों को 17 से 24 नवंबर के बीच रद्द किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है, जिससे हिसार, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी और फतेहाबाद के यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ेगी।
इन ट्रेनों में से अधिकांश को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। बीकानेर–हिसार रेलसेवा (14897) रतनगढ़ तक ही चलेगी, जबकि हिसार–बीकानेर (14898) रतनगढ़ से शुरू होगी। इसी तरह लुधियाना–चूरू (54604) केवल हिसार तक चलेगी और चूरू–लुधियाना (54605) हिसार से शुरू होगी।
इसके अलावा रेवाड़ी–बीकानेर (54789) सादुलपुर तक ही सीमित रहेगी और बीकानेर–रेवाड़ी (54790) सादुलपुर से चलेगी। जोधपुर–हिसार (14891) चूरू तक चलेगी, जबकि हिसार–जोधपुर (14892) की शुरुआत अब चूरू से होगी।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments