नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Amrapali Dubey Dance: भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे का डांस वीडियो हुआ वायरल, लाल साड़ी में मचाया धमाल
Amrapali Dubey Dance: भोजपुरी सिनेमा की यू-ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे एक बार फिर अपने जबरदस्त डांस से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। आम्रपाली के गाने हमेशा की तरह इस बार भी दर्शकों के बीच धूम मचा रहे हैं। हाल ही में उनका नया गाना ‘ऊ घायल के ले जाले हम घायल का की जाईलेट’ रिलीज हुआ है, जो फिल्म ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ का है। इस गाने में आम्रपाली की एनर्जी और एक्सप्रेशन ने फैंस को दीवाना बना दिया है।
लाल साड़ी में आम्रपाली का कहर
वीडियो में आम्रपाली दुबे लाल रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं। उनके लटके-झटके और एक्सप्रेशन दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ा रहे हैं। गाने के बीच में आम्रपाली जबरदस्त बैली डांस करती दिखाई देती हैं, जिसे देखकर फैंस लगातार तारीफें कर रहे हैं।
स्टेज पर परफॉर्म करती आम्रपाली के हर मूव पर दर्शकों की तालियां गूंजती हैं। तभी राजू सिंह माही स्टेज पर आते हैं और आम्रपाली के साथ थिरकने लगते हैं। दोनों की जोड़ी ने माहौल को और भी रोमांचक बना दिया।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments