Pooja Dhanda: हरियाणा की इंटरनेशनल रेसलर आज बंधेगी शादी के बंधन में, अभिषेक बूरा संग लेंगी फेरे

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Pooja Dhanda: हरियाणा की इंटरनेशनल रेसलर पूजा ढांडा आज (13 नवंबर) अपने जीवन के नए सफर की शुरुआत कर रही हैं। पूजा हिसार के ताज पैलेस, तोशाम रोड में बरवाला के बिजनेसमैन अभिषेक बूरा के साथ फेरे लेंगी। दोनों की सगाई 7 अगस्त को हुई थी।

मेहंदी और लेडीज़ संगीत समारोह

शादी से एक दिन पहले यानी 12 नवंबर को पूजा की मेहंदी रस्म और लेडीज़ संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पूजा ने रंग-बिरंगे अंदाज में डांस किया और अपने हाथों में अभिषेक की दुल्हनिया लिखवाई। यह उनकी अरेंज मैरिज है, जिसे उनके पिता अजमेर ढांडा ने तय किया था। इससे पहले 23 फरवरी को रोके की रस्म भी संपन्न हुई थी।

असम में डबल इंजन सरकार को खींचने के लिए रथी -महारथियों के उमड़ी भीड़ Read More असम में डबल इंजन सरकार को खींचने के लिए रथी -महारथियों के उमड़ी भीड़

कुश्ती में शानदार करियर

अव्यवस्था की आग में झुलसता बचपन: टिकरा सामद के विद्यालय में गैस के बजाय चूल्हे पर बन रहा मिड-डे मील Read More अव्यवस्था की आग में झुलसता बचपन: टिकरा सामद के विद्यालय में गैस के बजाय चूल्हे पर बन रहा मिड-डे मील

पूजा ढांडा ने अपनी कुश्ती यात्रा हिसार के महावीर स्टेडियम से शुरू की थी और आज भी वहीं बच्चों को सीनियर कुश्ती ट्रेनर के रूप में ट्रेनिंग देती हैं। पूजा ने यूथ ओलिंपिक में रजत पदक जीता और कॉमनवेल्थ गेम्स में भी मेडल हासिल किया।

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय सेना में भ्रष्टाचार के आरोपों पर याचिका Read More दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय सेना में भ्रष्टाचार के आरोपों पर याचिका

दंगल फिल्म का ऑफर ठुकराया

पूजा को आमिर खान की दंगल फिल्म में बबीता फोगाट का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन इंजरी के कारण उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया। दिलचस्प बात यह है कि पूजा ने अपनी असली जिंदगी में ही बबीता फोगाट को हराकर पहली नेशनल चैंपियनशिप जीती थी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments