Haryana: हरियाणा में सख्त हुआ पुलिस विभाग, ठेकों के बाहर शराब पीने पर DGP ने दी कड़ी चेतावनी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी शराब के ठेके के बाहर या आसपास लोग खुलेआम शराब पीते हुए पाए गए, तो इसके लिए ठेकेदार और संबंधित थाना प्रभारी दोनों जिम्मेदार माने जाएंगे। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

DGP ने जारी किए सख्त आदेश

ओपी सिंह ने सोमवार को सभी पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में लिखित निर्देश भेजे हैं। उन्होंने कहा कि ठेकों के आसपास अवैध रूप से शराब पीना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे स्थानीय लोगों को असुविधा और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है।

वेदांता एल्युमीनियम ने कमांड कंट्रोल रूम संचालित करने के लिए पूरी तरह महिलाओं की टीम तैनात की। Read More वेदांता एल्युमीनियम ने कमांड कंट्रोल रूम संचालित करने के लिए पूरी तरह महिलाओं की टीम तैनात की।

तीन दिन पहले उन्होंने गुरुग्राम में मीडिया से बातचीत के दौरान भी इस विषय पर चिंता जताई थी और अब उन्होंने इसे लेकर औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

ऐतिहासिक रहा बरही का 'कृषि महोत्सव। Read More ऐतिहासिक रहा बरही का 'कृषि महोत्सव।

ठेकों के बाहर जमावड़े पर बढ़ी शिकायतें

रोड निर्माण में अनियमितताओं की भरमार  ठेकेदार पर लगे गंभीर आरोप Read More रोड निर्माण में अनियमितताओं की भरमार  ठेकेदार पर लगे गंभीर आरोप

पुलिस महानिदेशक को गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत सहित कई जिलों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शाम के समय शराब के ठेकों के बाहर लोगों का जमावड़ा लग जाता है। शराब लेने के बाद कई लोग वहीं खड़े होकर शराब पीते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लाइसेंसशुदा अहातों में ही पी जा सकेगी शराब

DGP ने कहा कि राज्य सरकार ने शराब पीने के लिए लाइसेंसशुदा अहातों (ड्रिंकिंग ज़ोन) की व्यवस्था की है, जहां बैठकर लोग शराब पी सकते हैं। इसके बावजूद कई लोग ठेकों के आसपास सरेआम शराब पीते हैं, जो पूरी तरह अवैध और दंडनीय कार्य है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments