Anganwadi Vacancy: आंगनवाड़ी में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, फटाफट करें आवेदन
Anganwadi Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार अवसर आया है। राज्य के 5 जिलों हापुड़, अमरोहा, ललितपुर, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर में आंगनवाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर शुरू हो चुकी है।
जिला वाइज आंगनवाड़ी भर्ती का विवरण
| जिला का नाम | पदों की संख्या | आवेदन की अंतिम तिथि |
|---|---|---|
| हापुड़ | 43 | 20 नवंबर 2025 |
| अमरोहा | 12 | 25 नवंबर 2025 |
| ललितपुर | 22 | 27 नवंबर 2025 |
| सिद्धार्थनगर | 13 | 24 नवंबर 2025 |
| प्रतापगढ़ | 15 | 28 नवंबर 2025 |
कुल मिलाकर इन 5 जिलों में 100 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है।
योग्यता और पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है।
लिंग: केवल महिला उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकती हैं।
आयु सीमा
Read More रोजगार मेले में 960 युवाओं को मिला रोजगार, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बांटा नियुक्ति पत्रन्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 35 वर्ष
आरक्षित वर्ग की महिलाओं को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन में मिलेगी वरीयता
इस भर्ती में उसी ग्राम सभा या वार्ड की निवासी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला को प्राथमिकता दी जाएगी।
यदि ऐसे उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो उसी ग्राम सभा/वार्ड की गरीबी रेखा से ऊपर की विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला को चुना जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
-
अपने जिले का चयन करें और “Apply Online” पर क्लिक करें।
-
अब अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
-
मांगी गई जानकारी — शैक्षिक योग्यता, पता, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
-
सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
-
आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments