PNB Recruitment 2025: पंजाब नेशनल बैंक में इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Sandeep Kumar  Picture
Published On

PNB Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 750 पदों पर भर्ती निकाली है। यह मौका उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन है जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 23 नवंबर 2025 तक का समय दिया गया है। समय सीमा समाप्त होने के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें।

योग्यता और आवश्यक शर्तें

IAS Success: डॉक्टर बनने का टूटा सपना, 120 दिन की तैयारी से तरुणी पांडे बनीं आईएएस अफसर Read More IAS Success: डॉक्टर बनने का टूटा सपना, 120 दिन की तैयारी से तरुणी पांडे बनीं आईएएस अफसर

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट डिग्री होना आवश्यक है।

IAS Success Story: चार बार असफल होने के बावजूद भी नहीं मानी हार, पांचवें प्रयास में संजीता महापात्रा बनीं आईएएस अफसर  Read More IAS Success Story: चार बार असफल होने के बावजूद भी नहीं मानी हार, पांचवें प्रयास में संजीता महापात्रा बनीं आईएएस अफसर

उम्मीदवार के पास क्लेरिकल या ऑफिसर कैडर में कम से कम 1 वर्ष का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए।

IAS Success Story: यूपी की बेटी ने UPSC में रच दिया इतिहास, पहले बनीं IPS फिर बनीं IAS अफसर  Read More IAS Success Story: यूपी की बेटी ने UPSC में रच दिया इतिहास, पहले बनीं IPS फिर बनीं IAS अफसर 

आयु सीमा 20 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwBD) को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए शुल्क: 59 रुपये

अन्य वर्गों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क: 1180 रुपये

उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होम पेज पर Local Bank Officer Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

आवेदन फॉर्म में नाम, पता, जन्मतिथि और शैक्षणिक विवरण भरें।

मांगे गए दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करें।

आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म का प्रीव्यू चेक करें।

सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments