नवीनतम
Haryana: हरियाणा में रिटायर्ड SI ने की आत्महत्या, लाइसेंसी दुनाली से मारी गोली
Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर जिले के व्यासपुर क्षेत्र के धर्मकोट गांव में रविवार सुबह रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर कंवर सिंह ने अपनी लाइसेंसी दुनाली से आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, वह पिछले कई दिनों से मानसिक और व्यक्तिगत परेशानियों से जूझ रहे थे।
सूत्रों ने बताया कि कंवर सिंह घर के पास बाड़े में गए और दुनाली को जमीन पर रखकर पैर के अंगूठे से ट्रिगर दबाया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दोनों टीमों ने आवश्यक जांच और कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को सिविल अस्पताल यमुनानगर भेजा। वहां पंचनामा भरने के बाद शव को शवगृह में रखवाया गया।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments