Haryana: हरियाणा कांग्रेस संगठन के साथ आज मीटिंग करेंगे राहुल गांधी, वोट चोरी के मुद्दे को बनाएंगे केंद्र

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा देने की तैयारी में हैं। इसका आरंभ उन्होंने हाल ही में सामने आए वोट चोरी के मुद्दे से किया है, जिसे अब राज्य के गांव-गांव तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है।

इसी कड़ी में राहुल गांधी आज हरियाणा कांग्रेस के नेताओं और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी भवन में आयोजित होगी। बैठक में जिलाध्यक्षों से लेकर वरिष्ठ नेताओं और पूर्व विधायकों तक सभी को आमंत्रित किया गया है।

कांग्रेस प्रभारी बीके हरि प्रसाद ने बताया कि यह बैठक हरियाणा के नेताओं में नया जोश और जनून भरने के उद्देश्य से बुलाई गई है। पार्टी का मकसद संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाना है।

ग्राउंड स्तर की रणनीति पर चर्चा

उन्मादी भीड़ का ‘तालिबानी फरमान’के सामने बेबस पुलिस,22 घंटे तक बना रहा बंधक,पुलिस रही खामोश  Read More उन्मादी भीड़ का ‘तालिबानी फरमान’के सामने बेबस पुलिस,22 घंटे तक बना रहा बंधक,पुलिस रही खामोश 

कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने कहा कि राहुल गांधी नेताओं को बताएंगे कि वोट चोरी के मुद्दे और भाजपा व चुनाव आयोग के कथित साइलेंट गठबंधन को जनता के सामने कैसे उजागर किया जाए। इसके लिए ग्राउंड लेवल पर काम करने की रणनीति साझा की जाएगी।

वेदांता एल्युमीनियम ने कमांड कंट्रोल रूम संचालित करने के लिए पूरी तरह महिलाओं की टीम तैनात की। Read More वेदांता एल्युमीनियम ने कमांड कंट्रोल रूम संचालित करने के लिए पूरी तरह महिलाओं की टीम तैनात की।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments