Haryana: हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं में होगा बड़ा सुधार, बनेंगे 30 आयुष्मान आरोग्य मंदिर

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में 30 नए शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के निर्माण पर कुल 26.20 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

इसके अतिरिक्त, प्रदेश के सभी सिविल अस्पतालों के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद की भी स्वीकृति दी गई है। इन उपकरणों में 87 डिफाइब्रिलेटर (4.64 करोड़ रुपए), 40 मोबाइल एक्स-रे मशीनें (1.01 करोड़ रुपए), 11 वीडियो ब्रोंकोस्कोप (4 करोड़ रुपए) और जीआई वीडियो एंडोस्कोपी सिस्टम (7.19 करोड़ रुपए) शामिल हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती राव की अध्यक्षता में हुई उच्च अधिकारियों की बैठक (एसएचपीपीएच) में हिस्टोपैथोलॉजी विभागों के लिए 9 स्वचालित स्लाइड स्टेनर (1.60 करोड़ रुपए) और दंत विभागों के लिए 4 मोबाइल डेंटल वैन (2.20 करोड़ रुपए) की खरीद की भी मंजूरी दी गई।

लैब विभागों के लिए 70 एबीजी बेंचटॉप मशीनें (1.47 करोड़ रुपए), नेत्र विभाग के लिए 15 हाई-एंड ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप (3.94 करोड़ रुपए) और टीबी रोगियों के परीक्षण हेतु 40 ट्रूनेट मशीनें (6 करोड़ रुपए) खरीदने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही, जीवनरक्षक दवाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 44 आवश्यक दवाओं के लिए लगभग 60 करोड़ रुपए की दो साल की दर एग्रीमेंट मंजूर की गई।

प्रयागराज महाकुंभ 2025 से वायरल हुई मोनालिसा ने केरल में फरमान खान से की शादी Read More प्रयागराज महाकुंभ 2025 से वायरल हुई मोनालिसा ने केरल में फरमान खान से की शादी

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बैठक में कहा कि इन स्वीकृतियों से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में आमूलचूल सुधार होगा। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल और तृतीयक स्वास्थ्य संस्थानों तक मरीजों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने कटनी  दौरा: में दिया 243 करोड़ के कार्यों की सौगात Read More मुख्यमंत्री ने कटनी  दौरा: में दिया 243 करोड़ के कार्यों की सौगात

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments