Haryana SI Murder: हरियाणा में ADGP दफ्तर में तैनात SI का मर्डर, सामने आई ये वजह

SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

Haryana SI Murder: हरियाणा के हिसार से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां हुड़दंग का विरोध करने पर सब इंस्पेक्टर रमेश की ईंट और डंडों से पीट- पीटकर हत्या कर दी गई है। यहां वारदात गुरुवार रात 11:30 बजे की बताई जा रही है। वहीं मर्डर करने के बाद आरोपी मौके पर ही कार और 2 दोपहिया वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं एसआई के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर रमेश (57) की जनवरी में रिटायरमेंट होनी थी। वह एडीजीपी ऑफिस में 10 साल से तैनात थे। सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ढाणी श्यामलाल की गली नंबर-3 में अपने परिवार के साथ रहते थे। खबरों की मानें, तो रात करीब 10.30 बजे हुड़दंग हो रहा था। शोर शराबा होने पर सब इंस्पेक्टर रमेश अपने घर से बाहर निकले और उन्होंने युवकों को हुड़दंग करने से रोका। उस वक्त तो सब युवक चल गए। 

आरोप है कि करीब एक घंटे बाद कई युवक कार और दोपहिया वाहनों पर रमेश के घर के सामने पहुंचे और गाली गलौज करना शुरू कर दिया। एसआई रमेश ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने डंडों और ईंटों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए और वह जमीन पर गिर गए। रमेश की चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और हमलावरों का पीछा किया, लेकिन सभी आरोपी भागने में कामयाब रहे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

योगी सरकार की पारदर्शी भर्ती व्यवस्था में एक और कदम, पहले दिन सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा शांति व शुचिता के साथ संपन्न Read More योगी सरकार की पारदर्शी भर्ती व्यवस्था में एक और कदम, पहले दिन सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा शांति व शुचिता के साथ संपन्न

 

भाखरी एचएससी में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 100 से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग Read More भाखरी एचएससी में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 100 से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग

About The Author

Post Comments

Comments