Gold-Silver Price: सोने चांदी खरीदने का सुनहरा मौका! एक झटके में सोना-चांदी 12 हजार की बड़ी गिरावट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold-Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है, आइए जानते है आज सोने चांदी के रेटों में कितनी बड़ी गिरावट आई है। सोने के दाम में आज जोरदार गिरावट देखने को मिली। MCX पर सोना दिन के कारोबार में करीब 2500 रुपये गिर गया। 2.30 बजे तक सोने के भाव में थोड़ी रिकवरी दिखी और सोने का भाव 1,28,380 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरे दिन के कारोबार में सोने की कीमत का उच्चतम स्तर 1,29,482 रुपये रहा। ट्रेडिंग के दौरान यह 1,26,900 रुपये तक फिसल गया। यानी दिनभर सोने ने लगभग 2,582 रुपये का उतार-चढ़ाव देखा। Gold-Silver Price

गिरावट की वजह ?

जानकारी के मुताबिक, सोने की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह ग्लोबल मार्केट में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड्स में बढ़ोतरी मानी जा रही है। निवेशक अब सेफ हेवन एसेट यानी गोल्ड से निकलकर इक्विटी या डॉलर एसेट्स में पैसा डाल रहे हैं। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रखने के संकेतों ने भी गोल्ड मार्केट पर दबाव डाला है। Gold-Silver Price

सोना-चांदी और प्लैटिनम ज्वेलरी के आयात पर लगी रोक, नोटिफिकेशन जारी Read More सोना-चांदी और प्लैटिनम ज्वेलरी के आयात पर लगी रोक, नोटिफिकेशन जारी

क्या है संकेत?

मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के 26 लाख करोड़ रुपये के लोन माफ किए: राजद राज्यसभा सांसद का आरोप Read More मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के 26 लाख करोड़ रुपये के लोन माफ किए: राजद राज्यसभा सांसद का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, सोने की गिरावट के बावजूद लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स के लिए यह एक खरीदारी का मौका माना जा रहा है। कमोडिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर सोना 1,26,500 रुपये के स्तर पर टिकता है तो यहां से रिकवरी देखने को मिल सकती है। वहीं 1,30,000 रुपये के ऊपर जाने पर फिर से तेजी लौट सकती है। Gold-Silver Price

रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 95 के पार Read More रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 95 के पार

 दिख रहा असर

जानकारी के मुताबिक, सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली। MCX पर चांदी दोपहर 2.30 बजे करीब 1,50,000 के आस-पास करोबार कर रही थी। चांदी का का दिन का उच्चतम स्तर 1,55,254 रुपये रहा, जबकि न्यूनतम स्तर 1,48,508 रुपये रहा। यानी चांदी ने दिन भर में ही 6746 रुपये का उतार-चढ़ाव देखा। Gold-Silver Price

मिली जानकारी के अनुसार, अगर चांदी के एक दिन पहले के बंद भाव 1,57,987 के हिसाब से देखें तो चांदी के भाव में भारी गिरावट है। चांदी का भाव करीब 9479 रुपये तक गिर गया है। यह गिरावट काफी तगड़ी गिरावट है, जो मुनाफावसूली के संकेत दे रही है।

 

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments