नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Kal Ka Mousam: 19, 20, 21 अक्टूबर को देश में आएगा तूफान ! IMD ने जारी किया अलर्ट
Kal Ka Mousam: देशभर में अगले 3 दिन तक मौसम कैसा रहने वाला है आइए जानते है मौसम विभाग के अनुसार 19 से 21 अक्टूबर तक कहां-कहां बारिश होने वाली है। आइए देखें मौसम का पूरा हाल...
मानसून की वापसी के बाद नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान अरब सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक देशभर के अधिकांश राज्यों में मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। Kal Ka Mousam
IMD की मानें तो 19 अक्टूबर को उत्तर भारत के राज्यों में दिन में धूप की वजह से हल्की गर्मी के साथ अधिकतर मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन वीकेंड के दौरान हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्के फुल्के बादलों के आने जाने के संकेत हैं, लेकिन बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। Kal Ka Mousam
ऊपर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ बूंदाबांदी के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे पारा गिरेगा और कड़ाके की ठंड की ओर मौसम बढ़ेगा। अगले 48 घंटे तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण, गोवा और मुंबई में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्ष्यद्वीप में घने बादल के छाए रहने और आंधी-तूफान के साथ मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। Kal Ka Mousam
समुद्री तूफान का अलर्ट
Read More 'न्याय नहीं, देरी व दबाव के लिए हो रहे कई मुकदमे', मुकदमों की बढ़ती संख्या पर सुप्रीम कोर्टIMD के मुताबिक, 20 या 21 अक्टूबर को अरब सागर में समुद्री तूफान बनने की प्रबल संभावना है। यह चक्रवाती तूफान तमिलनाडु के उत्तरी तट एवं आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट से 24 अक्टूबर को टकराएगा तो मौसम अचानक से बदलेगा। साथ ही दक्षिण भारत के राज्यों में उत्तर पूर्वी मानसून के असर से आंधी-तूफान के साथ बादल बरसते नजर आएंगे। Kal Ka Mousam
यूपी में कल का मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम और सामान्य तापमान है। फिलहाल, ठंड की रफ्तार बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन यानी दिवाली के बाद सुबह और शाम काफी ठंड महसूस होगी। खासकर, ग्रामीण इलाकों में सुबह कोहरे की चादर नजर आएगी, जिससे लोगों को गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेना पड़ सकता है। वहीं कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और आगरा जैसे शहरों वातावरण में धुंध छाई नजर आएगी, जो आने वाले दिनों में प्रदूषण के बड़े संकेत हैं। Kal Ka Mousam
बिहार में कल का मौसम
बिहार में मौसम का मिजाज सामान्य है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, फिलहाल एक से दो दिन तक आंधी और बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन धूप के निकलने से हल्की गर्मी का एहसास होगा। हालांकि, अधिकांश भागों में ठंडी हवाएं मौसम तरोताजा रखेंगी। अगले 2 दिन तक यानी दिवाली तक राजधानी पटना, गया, सीवान, समस्तीपुर, किशनगंज, मधुबनी, दरभंगा और भागलपुर समेत कई अन्य जिलों में तापमान न्यूनतम रहने की संभावना। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह से सर्दी का मीटर तेजी से बढ़ेगा। Kal Ka Mousam
दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली-NCR में सर्दी की आहट होते ही पॉल्यूशन मीटर का मीटर बढ़ने लगा है। पूरे NCR में वातावरण में धुंध छाई नजर आने लगी है। IMD के मुताबिक, वीकेंड पर शनिवार और रविवार को AQI बढ़ेगा और दिवाली पर सीजन का रिकॉर्ड टूट सकता है।
धुंध छाने से सांस के मरीजों को सतर्क रहना होगा। फिलहाल, दिल्ली या उसके आसपास बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन बीच-बीच में बादलों की आवाजाही हो सकती है। अगले सप्ताह तक सर्दी में बढ़ोतरी होगी। Kal Ka Mousam
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम
उहाड़ों पर जारी बर्फबारी के असर से तापमान लुढ़कता नजर आ रहा है। उत्तराखंड में दिन में मौसम सुहावना प्रतीत हो रहा है तो रात काफी ठंड हो चली हैं। सीजन की पहली बर्फबारी से ही सर्दी का एहसास होने लगा है। IMD की मानें तो अगले 2 दिन तक आंशिक तौर बादल छा सकते हैं, लेकिन तेज बारिश का अलर्ट नहीं हैं।
वहीं, हिमाचल प्रदेश में अगले 2 दिन तक ऊंचाई वाले स्थान कुल्लू, शिमला, लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और मंडी में बारिश के साथ बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है, जिससे पारा तेजी से गिरने से कड़ाके की सर्दी झेलनी होगी, लेकिन ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहने और धूप निकलने से अभी तापमान सामान्य रहेगा है। उधर, जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों जैसे श्रीनगर समेत अन्य बर्फीली जगहों पर मौसम कूल-कूल नजर आएगा। Kal Ka Mousam
पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय होने का क्या असर
दक्षिण भारत में दोबारा मिनी मानसून सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से कई राज्यों में मौसमी गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 से 22 अक्टूबर के बीच दक्षिण-पूर्व अरब सागर में चक्रवाती परिसंचरण बनेगा, जो आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकराएगा। अब पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से 22 अक्टूबर तक तमिलनाडु के तटीय इलाकों और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट घोषित है। Kal Ka Mousam
IMD की मानें इस दौरान 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ तिरुनेलवेली से लेकर पुडुचेरी और कराईकल तक बादल झमाझम बरसते नजर आएंगे। उधर, केरल में भी मानसून दोबारा एक्टिव है। IMD ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और पथनमथिट्टा जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को समुद्री तट पर जाने से मना किया गया है।
मुंबई में कल का मौसम
मौसम विभाग ने अगले एक से दो दिन तक तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले दो दिनों से जारी हल्की बारिश के असर से कई जगहों पर जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा है। IMD ने दिवाली तक मौसम सुहावना होने की उम्मीद जताई है। अगले सप्ताह तक थोड़ा तापमान गिरेगा, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments