नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, इस तारीख से मिलेगा वेतन
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। कॉमन काडर के तहत चयनित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को जल्द ही लंबित वेतन मिल जाएगा। जानकारी के मुताबिक, मानव संसाधन विभाग ने वेतन भुगतान को लेकर सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि जिन कर्मचारियों ने 28 अगस्त के पोस्टिंग ऑर्डर के अनुसार ज्वाइन किया है, उन्हें उनकी ज्वाइनिंग तिथि से वेतन दिया जाए।
जानकारी के मुताबिक, विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि HSSC की विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत चयनित उम्मीदवारों की सिफारिश विगत दो जुलाई को की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद 28 अगस्त को कॉमन काडर के तहत उनका पोस्टिंग ऑर्डर जारी किया गया था। इसके बावजूद कई विभागों में अभी तक उनका वेतन जारी नहीं किया गया। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, अब निर्णय लिया गया है कि जिन कर्मचारियों ने विभिन्न विभागों में ज्वाइनिंग कर ली है, उन्हें ज्वाइनिंग के दिन से ही लंबित वेतन दिया जाए। संबंधित विभाग अपने-अपने स्तर पर भुगतान सुनिश्चित करेंगे। जानकारी के मुताबिक, सभी कार्यालयों को निर्देश दिया गया है कि संबंधित कर्मचारियों का विवरण HKRN पोर्टल पर दर्ज करें क्योंकि ई-बिलिंग सिस्टम के माध्यम से सैलरी बिल वहीं से तैयार किए जाएंगे। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, पत्र में कहा गया है कि डेटा दर्ज करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही से वेतन वितरण प्रक्रिया प्रभावित होगी, इसलिए सभी विभाग समय पर जानकारी अपडेट करें। पत्र में एनपीएस (नई पेंशन स्कीम) को लेकर भी स्पष्ट किया गया है कि सरकारी आदेशों के अनुसार PRAN के बिना अधिकतम दो माह की सैलरी दी जा सकती है। उसके बाद PRAN नंबर अनिवार्य होगा। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इसका अर्थ यह है कि नई नियुक्तियों में पहले दो माह का वेतन जारी करने में किसी प्रकार की रुकावट नहीं होगी, लेकिन तीसरे माह से पहले हर कर्मचारी का PRAN नंबर सक्रिय होना चाहिए। जानकारी के मुताबिक, इस निर्णय से राज्य के विभिन्न विभागों में हाल ही में नियुक्त किए गए सैकड़ों ग्रुप डी कर्मचारियों को राहत मिलेगी, जिन्हें अब तक वेतन नहीं मिला था।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments