Railway: यूपी वालों की हुई बल्ले-बल्ले, इन 52 गांवों से होकर गुजरेगी नई रेलवे लाइन

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Latest NewsRailway: उत्तर प्रदेश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। यूपी के महराजगंज जिले में नई रेल लाइन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। यह रेल लाइन जिले के कुल 52 गांवों से होकर निकलेगी। आइए जानते हैं, यह लाइन कितनी लंबी होगी और कहां से कहां तक बनेगी।

नई रेल सुविधा

रेलवे विभाग इस परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए पूरी तरह गंभीर है। पहले चरण में अधिग्रहण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब शेष गांवों में भूमि अधिग्रहण व सर्वे की रफ्तार और तेज हो गई है। परियोजना पूरी होते ही महराजगंज जिले को एक नई रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। UP Railway

करोड़ों का मुआवजा

गोरखपुर में रिलीज़ हुआ पॉवर स्टार पवन सिंह का धमाकेदार गाना "टचबडी "  Read More गोरखपुर में रिलीज़ हुआ पॉवर स्टार पवन सिंह का धमाकेदार गाना "टचबडी " 

अब तक प्रभावित किसानों को कुल 3,68,78,14,775 रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। पहले चरण में 29 गांवों की भूमि अधिग्रहित की गई। दूसरे चरण में 9 गांवों के किसानों को भुगतान चल रहा है। सिर्फ सिसवा अमहवा गांव को ही अब तक 18 करोड़ 69 लाख 35 हजार 861 रुपये का भुगतान किया गया है। UP Railway

सेक्स के बाद ब्लैकमेल: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पुलिस को हनीट्रैप गैंग पर नकेल कसने का आदेश दिया Read More सेक्स के बाद ब्लैकमेल: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पुलिस को हनीट्रैप गैंग पर नकेल कसने का आदेश दिया

इन गांवों से गुजरेगी लाइन?

मलिहाबाद में दबंग प्रधान पर गंभीर आरोप, हमले की आड़ में रचा झूठा मुकदमा? Read More मलिहाबाद में दबंग प्रधान पर गंभीर आरोप, हमले की आड़ में रचा झूठा मुकदमा?

यह रेल लाइन जिले के 52 गांवों से होकर गुजरेगी। इनमें जोगिया, घुघुली खुर्द, धरमपुर, सिसवा अमहवा, कांध, जंगल दुधई, खजुरिया, परसिया बुजुर्ग, देउरवा, जंगल जोगिया, कम्हरिया बुजुर्ग और सिधवारी जैसे गांव शामिल हैं। इन गांवों में भूमि अधिग्रहण तेजी से पूरा कराया जा रहा है। UP Railway

कहां बनेगी लाइन?

नई रेल लाइन घुघुली से लेकर महराजगंज वाया आनंदनगर तक बनाई जा रही है। इस परियोजना की कुल लंबाई 52.70 किलोमीटर होगी। भूमि अधिग्रहण विभाग और रेलवे की संयुक्त पहल से दूसरे चरण का सर्वे कार्य जारी है। UP Railway

परियोजना

इस परियोजना से प्रभावित किसानों को न केवल उचित मुआवजा मिला है बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीक से जुड़े सर्वे और अधिग्रहण की पूरी जानकारी भी दी जा रही है। परियोजना पूरी होते ही महराजगंज जिला पूर्वी यूपी के अन्य हिस्सों से मजबूत रेल नेटवर्क द्वारा जुड़ जाएगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments