Haryana: हरियाणा में खाद वितरण को लेकर बदला नियम, अब किसानों को करना होगा ये काम

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा सरकार ने खाद वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए इसे अब पूरी तरह से ‘मेरी फसलमेरा ब्यौरा’ (एमएफएमबी) पोर्टल से जोड़ दिया है। किसानों को अब खाद लेने के लिए इस पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने इस नई प्रणाली को पहले पंचकूला में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया था, जो सफल रहा। इसके बाद इसे पूरे प्रदेश में बुधवार से लागू कर दिया गया है।

कृषि विभाग ने जानकारी दी कि इस प्रणाली को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। अब इंटीग्रेटेड फर्टिलाइजर मैनेजमेंट सिस्टम (IFMS) को एमएफएमबी पोर्टल से जोड़ दिया गया है। किसानों को पंजीकरण कराने के लिए SMS के माध्यम से सूचित किया जा रहा है।

अवैध खनन की खबर से नाराज इंस्पेक्टर ने एक पत्रकार को दी गालियां, कहा- तुम्हारे मुँह में… Read More अवैध खनन की खबर से नाराज इंस्पेक्टर ने एक पत्रकार को दी गालियां, कहा- तुम्हारे मुँह में…

पंजीकरण और बायोमेट्रिक जरूरी

नई व्यवस्था के तहत किसान को पहले एमएफएमबी पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। खाद वितरण के समय प्वाइंट ऑफ सेल (POS) मशीन पर किसान का पंजीकरण नंबर और बायोमेट्रिक (अंगूठा) सत्यापन अनिवार्य होगा।

एस के चौबे के नेतृत्व में सामूहिक विवाह समारोह में पांच कन्याओं का विवाह सम्पन्न हुआ Read More एस के चौबे के नेतृत्व में सामूहिक विवाह समारोह में पांच कन्याओं का विवाह सम्पन्न हुआ

अब केवल आधार कार्ड दिखाकर खाद नहीं मिलेगी। पूरी प्रक्रिया डिजिटल और सत्यापित होगी। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण के अलावा खाद पाने के लिए कोई अतिरिक्त शर्त नहीं है। केवल पंजीकरण और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही खाद मिल सकेगी।

केजरीवाल के मामले की सुनवाई से नहीं हटेंगी जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा, याचिका खारिज Read More केजरीवाल के मामले की सुनवाई से नहीं हटेंगी जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा, याचिका खारिज

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments